PM Modi इन दिनों जापान के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने चंद्रयान-5 मिशन के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) के बीच सहयोग की घोषणा की है. इस दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,
“हम इसरो (ISRO) और जाक्सा (JAXA) के बीच सहयोग का समर्थन करते हैं. उन्होंने आगे कहा कि हमारी साझेदारी पृथ्वी से भी आगे बढ़ गई है.”
इसे भी पढ़ें-PM Modi Japan Visit: भारत-जापान के बीच साइन होंगे 100 से ज्यादा MoU, 5 पॉइंट्स में समझें दोनों देशों की साझेदारी
टोक्यो में पीएम मोदी (PM Modi) ने जापानी पीएम शिगेरू इशिबा (Shigeru Ishiba) के साथ बातचीत के बाद हुए साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया. इस दौरान कहा कि जापानी और भारतीय स्पेश एजेंसियों ने एक दूसरे के लिए सहयोग की घोषणा की है.
टोक्यो पहुंचने पर पीएम मोदी का जापानी अधिकारियों और प्रवासी भारतीयों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. स्थानीय कलाकारों ने गायत्री मंत्र, राजस्थानी लोकगीत और भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुत किए. जापानी महिला कलाकार मायोनी (हिंदी नाम मधु) ने ‘पधारो म्हारे देस’ गाकर मोदी का स्वागत किया.
इस सांस्कृतिक कार्यक्रम ने दोनों देशों की सभ्यतागत बंधनों को उजागर किया. मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत-जापान साझेदारी भरोसे का प्रतीक है, जो शांति, प्रगति और समृद्धि का साझा सपना लेकर चल रही है. उन्होंने इशिबा को अगले समिट के लिए भारत आने का न्योता भी दिया.
मोदी ने भारत-जापान आर्थिक मंच को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया की नजरें ही नहीं, भरोसा भी भारत पर है. उन्होंने भारत को जल्द तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की बात कही और जापानी कंपनियों से ‘भारत में बनाओ, दुनिया के लिए बनाओ’ का आह्वान किया. जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (JETRO) के सर्वे का हवाला देते हुए मोदी ने बताया कि 80% जापानी कंपनियां भारत में कारोबार विस्तार चाहती हैं और 75% कंपनियां यहां मुनाफा कमा रही हैं.
उन्होंने कहा, ‘भारत में पूंजी सिर्फ बढ़ती नहीं, बल्कि कई गुना हो जाती है.’ जापान ने 2000-2024 के बीच भारत में 37 लाख करोड़ रुपये का FDI किया, जिसमें ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिकल, दूरसंचार, केमिकल, वित्त और फार्मा सेक्टर शामिल हैं.
2022-23 में 14,000 करोड़ और 2023-24 में 26,000 करोड़ का निवेश हुआ. मोदी ने अगले 10 सालों में जापान से भारत में 10 ट्रिलियन येन (करीब 6 लाख करोड़ रुपये) निवेश का लक्ष्य रखा, जिसमें MSME और स्टार्टअप को जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Amitabh Bachchan Knee Injury KBC 18: अमिताभ बच्चन ने KBC 18 के नए एपिसोड में…
Vrindavan News: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत…
Mahanadi Water Dispute: गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों…
Weather Update Today: 1 अक्टूबर 2026 को देश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और…
Delhi News: दिल्ली सरकार ने सर्दियों में प्रदूषण रोकने के लिए सख्त कदम उठाया है.…
ATF Price Hike: 1 अक्टूबर 2026 से तेल कंपनियों ने जेट फ्यूल (ATF) और कमर्शियल…