प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 30 सितंबर को मुंबई दौरे पर रहेंगे और इस दौरान मुंबईवासियों को एक बड़ी सौगात देंगे. पीएम मोदी (PM Modi) वर्ली से कफ परेड तक की अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन के दूसरे फेज का उद्घाटन करेंगे. इससे पहले इस मेट्रो का पहला फेज सिप्ज एमआईडीसी से आचार्य अत्रे स्टेशन तक शुरू हो चुका है. अब दूसरे फेज के साथ यह सुविधा और भी व्यापक हो जाएगी.
मेट्रो अधिकारियों की माने तो यह अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन कुल 33.5 किलोमीटर लंबी होगी जिसमें 27 स्टेशन होंगे और इनमें से 26 स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे. आरे से वर्ली तक का 22.5 किलोमीटर हिस्सा पहले ही चालू हो चुका है और अब कफ परेड से वर्ली तक का 11 किलोमीटर का सेक्शन भी आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा.
इस मेट्रो के शुरू होने से कोलाबा से आरे कॉलोनी तक का सफर अब एक घंटे से भी कम में पूरा किया जा सकेगा. पहले जो सफर सड़क से 2-3 घंटे लेता था अब वह बेहद आरामदायक और तेज हो जाएगा.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने इस मौके पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा,
“बीडीडी चॉल को सालों तक विकसित नहीं होने दिया गया लेकिन अब मराठी लोगों को 500 से 600 स्क्वायर फुट के घर मिल रहे हैं. उन्होंने इसे एशिया की सबसे बड़ी परियोजना बताया और कहा कि गिरगांव में पुनर्वास भवन भी बनाए गए हैं.”
इसे भी पढ़ें-PM Narendra Modi Birthday: योग, ध्यान और सादा खाना, पीएम मोदी की सेहत का फॉर्मूला
फडणवीस ने यह भी कहा कि पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मुंबई स्टार्टअप की राजधानी बन गई है. देश में अगली क्रांति डेटा सेंटर की होगी और इसकी 60 प्रतिशत क्षमता महाराष्ट्र ने पहले ही हासिल कर ली है. उनका दावा है कि अगर बदलाव आना है तो वह महाराष्ट्र से ही आएगा.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…
Indian Festival 2026: Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival Sale शुरू हो…
श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…
नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…
नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…
दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…