Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

मुंबई को PM Modi की बड़ी सौगात, वर्ली से कफ परेड तक अंडरग्राउंड मेट्रो का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 30 सितंबर को मुंबई दौरे पर रहेंगे और इस दौरान मुंबईवासियों को एक बड़ी सौगात देंगे. पीएम मोदी (PM Modi) वर्ली से कफ परेड तक की अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन के दूसरे फेज का उद्घाटन करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 30 सितंबर को मुंबई दौरे पर रहेंगे और इस दौरान मुंबईवासियों को एक बड़ी सौगात देंगे. पीएम मोदी (PM Modi) वर्ली से कफ परेड तक की अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन के दूसरे फेज का उद्घाटन करेंगे. इससे पहले इस मेट्रो का पहला फेज सिप्ज एमआईडीसी से आचार्य अत्रे स्टेशन तक शुरू हो चुका है. अब दूसरे फेज के साथ यह सुविधा और भी व्यापक हो जाएगी.

कुछ हिस्सा पहले से चालू है

मेट्रो अधिकारियों की माने तो यह अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन कुल 33.5 किलोमीटर लंबी होगी जिसमें 27 स्टेशन होंगे और इनमें से 26 स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे. आरे से वर्ली तक का 22.5 किलोमीटर हिस्सा पहले ही चालू हो चुका है और अब कफ परेड से वर्ली तक का 11 किलोमीटर का सेक्शन भी आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा.

मेट्रो शुरु होने से किसको फायदा?

इस मेट्रो के शुरू होने से कोलाबा से आरे कॉलोनी तक का सफर अब एक घंटे से भी कम में पूरा किया जा सकेगा. पहले जो सफर सड़क से 2-3 घंटे लेता था अब वह बेहद आरामदायक और तेज हो जाएगा.

महाराष्ट्र सीएम का विपक्ष पर निशाना

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने इस मौके पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा,

“बीडीडी चॉल को सालों तक विकसित नहीं होने दिया गया लेकिन अब मराठी लोगों को 500 से 600 स्क्वायर फुट के घर मिल रहे हैं. उन्होंने इसे एशिया की सबसे बड़ी परियोजना बताया और कहा कि गिरगांव में पुनर्वास भवन भी बनाए गए हैं.”

इसे भी पढ़ें-PM Narendra Modi Birthday: योग, ध्यान और सादा खाना, पीएम मोदी की सेहत का फॉर्मूला

फडणवीस ने यह भी कहा कि पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मुंबई स्टार्टअप की राजधानी बन गई है. देश में अगली क्रांति डेटा सेंटर की होगी और इसकी 60 प्रतिशत क्षमता महाराष्ट्र ने पहले ही हासिल कर ली है. उनका दावा है कि अगर बदलाव आना है तो वह महाराष्ट्र से ही आएगा.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest