खेल

Asia Cup 2025: बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 8 रन से हराया, मुस्तफिजुर रहमान की घातक गेंदबाजी ने दिखाया कमाल

Asia Cup 2025 में मंगलवार को अबू धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 8 रन से हराकर टूर्नामेंट में खुद को जिंदा रखा है.

अफगानिस्तान को जीत के लिए 155 रन का लक्ष्य मिला था. अफगान टीम 20 ओवर में 146 रन पर सिमट गई और 8 रन से मैच हार गई. अफगानिस्तान के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल शून्य और इब्राहिम जादरान 5 रन बनाकर आउट हुए. दोनों की असफलता अफगानिस्तान टीम की हार का कारण बनी.

नासुम, तस्कीन और रिशाद ने झटके 2-2 विकेट

विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज 35 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे. अजमतुल्लाह उमरजई ने 30 और कप्तान राशिद खान ने 20 रन बनाए. शेष कोई भी बल्लेबाज बांग्लादेश के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका.

बांग्लादेश के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए. नासुम अहमद, तस्कीन अहमद और रिशाद हुसैन ने 2-2 विकेट लिए.

ये भी पढ़ें- ‘हमारा लड़का है, ख्याल रखना’, रवींद्र जडेजा ने प्रधानमंत्री मोदी से पहली मुलाकात को यूं किया याद 

बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी में बनाए 154 रन

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 5 विकेट पर 154 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाजों सैफ हसन और तंजीद हसन ने मजबूत शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 6.4 ओवर में 63 रन जोड़े. सैफ हसन 28 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हुए. तंजीद हसन ने 31 गेंद पर 3 छक्के और 4 चौके की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान लिटन दास 11 गेंद पर 9, शमीम हुसैन 11 गेंद पर 11 और तौहीद ह्रदोय 20 गेंद पर 26 रन बनाकर आउट हुए. जाकेर अली और नुरूल हसन ने नाबाद 12-12 रन बनाए.

अफगानिस्तान के लिए कप्तान राशिद खान ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए. नूर अहमद ने भी 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिए. उमजरई ने 1 विकेट लिए.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

20 साल में 8,778 मौतें, करीब 9% विमान हादसों में पायलट की भूमिका पर उठे सवाल

हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…

1 minute ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

23 minutes ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

56 minutes ago

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

2 hours ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

2 hours ago