देश

नारी शक्ति के बीच भोपाल में PM मोदी का शानदार रोड शो, तिरंगा लहराते नजर आईं महिलाएं

भोपाल, 31 मई: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान पहुंचने पर महिलाओं ने तिरंगा लहराकर जोरदार स्वागत किया. राजधानी के जंबूरी मैदान में आयोजित 300वें जयंती वर्ष के अवसर पर लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन हो रहा है.

पुष्प वर्षा और झंडा लहराते हुए PM मोदी का किया गया स्वागत

प्रधानमंत्री मोदी विशेष विमान से भोपाल के हवाई अड्डे पर पहुंचे और वहां से हेलीकॉप्टर से जंबूरी मैदान पहुंचे. उसके बाद उन्होंने खुले वाहन पर सवार होकर मंच तक पहुंचे. इस दौरान दोनों तरफ खड़ी सिंदूरी साड़ी पहने महिलाओं के हाथ में तिरंगा झंडा था. वे झंडा लहराते हुए प्रधानमंत्री का स्वागत कर रही थीं. पुष्प वर्षा भी की गई. इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव और पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा भी थे.

प्रधानमंत्री मोदी डाक टिकट एवं सिक्का करेंगे जारी

महासम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी देवी अहिल्या सम्मान राष्ट्रीय अलंकरण एवं लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर को समर्पित डाक टिकट एवं सिक्का जारी करेंगे. वर्चुअल माध्यम से दतिया तथा सतना एयरपोर्ट का लोकार्पण, इंदौर मेट्रो का लोकार्पण, 21 कि.मी. क्षिप्रा घाट के निर्माण एवं क्षिप्रा-कान्ह नदी पर 21 बैराज का शिलान्यास और 483 करोड़ रुपये के 1271 नए अटल ग्राम सेवा सदन (पंचायत भवन) की प्रथम किश्त की राशि का अंतरण होगा.

PM मोदी वापस दिल्ली के लिए करेंगे प्रस्थान

महासम्मेलन के बाद प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 1 बजे एयरपोर्ट से वापस दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी का ऑपरेशन सिंदूर के बाद मध्य प्रदेश का यह दौरा है और यहां नारी शक्ति के बीच रहेंगे. भाजपा की ओर से इस आयोजन को लेकर महिलाओं को तमाम व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं दतिया से पहले हवाई जहाज की पायलट महिला ही होगी.

देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती का हिस्सा बनने का मिलेगा सौभाग्य

एमपी दौरे पर रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मध्य प्रदेश ‘विरासत भी विकास भी’ के मंत्र पर तेजी से आगे बढ़ रहा है. भोपाल में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती से जुड़े कार्यक्रम का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिलेगा. यहां कई प्रोजेक्ट के लोकार्पण का भी अवसर मिलेगा.

सिंदूरी रंग की साड़ी पहनकर बड़ी तादाद में पहुंची महिलाएं

इतना ही नहीं, वाहनों की पायलटिंग से लेकर सुरक्षा व अन्य कार्य में भी महिला अधिकारी और कर्मचारियों को तैनात किया गया है. इसके साथ ही महिलाएं सिंदूरी रंग की साड़ी पहनकर बड़ी तादाद में पहुंची हैं. भोपाल में हो रहे इस महासम्मेलन में प्रदेश भर की महिलाएं पहुंची हैं. इस आयोजन में ढाई लाख महिलाओं के शामिल होने का दावा किया गया है. पूरी राजधानी पोस्टर व बैनर से पटी है. इतना ही नहीं, महिलाओं में गजब का उत्साह दिख रहा है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

तरुण तेजपाल की बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट में गोवा सरकार का जवाब दाखिल, 3 नवंबर को बड़ा फैसला

Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…

7 minutes ago

Supreme Court Ruling: धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण, SC ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…

17 minutes ago

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

30 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

32 minutes ago

ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास पर FIR, जानें पूरा मामला

ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…

34 minutes ago

सूर्या का रिकॉर्ड ‘धुआं-धुआं’! अभिषेक शर्मा बने T20 के नए ‘सिक्सर किंग’, जानें कौन किस नंबर पर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…

35 minutes ago