Heeraben Modi Passes Away: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा मोदी का शुक्रवार को निधन हो गया. वे 100 साल की थीं. हीरा बा ने अहमदाबाद के अस्पताल में अंतिम सांस ली. हीरा बा को मंगलवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मां के निधन के बाद पीएम मोदी तुरंत अहमदाबाद पहुंचे और उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए. पीएम मोदी और उनके भाइयों ने मां की अर्थी को कंधा दिया.
इसके पहले, पीएम मोदी ने हीरा बा के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, “शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है.” उन्होंने आगे लिखा, “मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से.”
पीएम मोदी की मां के निधन पर गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के दिग्गज नेताओं ने शोक व्यक्त किया है. वहीं, कांग्रेस एवं अन्य दलों ने नेताओं ने भी पीएम मोदी की मां के निधन पर शोक जताया है. वहीं, प्रधानमंत्री की मां हीराबेन मोदी के निधन पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शोक व्यक्त किया.
Birla Mandir Delhi Protest: एक तरफ विपक्ष चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले…
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पीएम मोदी ने रामायण के समरसता और सेवा भाव के संदेश…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नवंबर को भाई परमानंद जी की जयंती पर उनके स्वतंत्रता…
Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…
Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…
Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…