देश

Heeraben: अपने 100वें जन्मदिन पर मां हीरा बा ने PM मोदी को कही थी यह बात, याद कर भावुक हुए प्रधानमंत्री

Heeraben Modi Passes Away: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का शुक्रवार को निधन हो गया. उन्होंने अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में अंतिम सांस ली. हीराबेन की उम्र 100 साल थी. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पीएम मोदी उनके स्वास्थ्य का हाल जानने पहुंचे थे. उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा था लेकिन शुक्रवार को उनका निधन हो गया.

मां के निधन पर दुख जताते हुए पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है.”

मां की कही बातों को याद कर भावुक हुए पीएम मोदी

इस दौरान, पीएम मोदी मां हीराबेन के 100वें जन्मदिन पर मुलाकात के दौरान उनके द्वारा कही गई बात को याद कर भावुक हो गए. उन्होंने लिखा, “मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि કામ કરો બુદ્ધિથી, જીવન જીવો શુદ્ધિથી यानि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से.”

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी की मां हीराबेन का 100 साल की उम्र में निधन, अहमदाबाद के अस्पताल में ली अंतिम सांस

पीएम मोदी की मां के निधन पर गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के दिग्गज नेताओं ने शोक व्यक्त किया है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा, “एक पुत्र के लिए माँ पूरी दुनिया होती है. माँ का निधन पुत्र के लिए असहनीय और अपूरणीय क्षति होती है. आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पूज्य माता जी का निधन अत्यंत दुःखद है. प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें. ॐ शांति!”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शोक व्यक्त किया. हीराबेन मोदी के निधन पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री पीएम मोदी की पूज्य माता जी के निधन पर गहन शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ. हीरा बा जी का संघर्षपूर्ण व सात्विक जीवन सदैव प्रेरणा है जिनके वात्सल्य व सत्यनिष्ठा से देश को यशस्वी नेतृत्व मिला। माँ का जाना अपूरणीय क्षति है, इस रिक्तता की पूर्ती असंभव है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

1 minute ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

28 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

40 minutes ago

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

1 hour ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

1 hour ago

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

2 hours ago