देश

PM मोदी के WhatsApp Channel पर एक हफ्ते में जुड़े 60 लाख से ज्यादा लोग

PM Modi WhatsApp Channel: पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के व्हाट्सएप चैनल (WhatsApp Channel) पर नए फीचर से जुड़ने के बाद सिर्फ एक हफ्ते में 60 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हो गए हैं. वहीं पीएम मोदी ने फॉलोवर्स की संख्या 50 लाख के पार पहुंचने पर एक संदेश के जरिए उन सभी का आभार व्यक्त किया, जो उनके व्हाट्सएप चैनल से जुड़े हैं.

एक संदेश में पीएम मोदी ने कहा, “जैसा कि हम 50 लाख से अधिक का समुदाय बन गए हैं, मैं उन सभी का आभारी हूं जो मेरे व्हाट्सएप चैनल के माध्यम से मुझसे जुड़े हैं. आप में से प्रत्येक के निरंतर समर्थन और जुड़ाव के लिए आभारी हूं. हम बातचीत जारी रखेंगे और इस अद्भुत माध्यम से विविध मुद्दों पर जुड़े रहेंगे.”

इसके पहले, पीएम मोदी के व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के एक दिन के भीतर ही एक मिलियन से अधिक फॉलोवर्स हो गए. पीएम मोदी 19 सितंबर को व्हाट्सएप चैनल से जुड़े थे और अगले ही दिन पीएम मोदी के फॉलोवर्स की संख्या 1 मिलियन के पार पहुंच गई थी. पीएम मोदी के अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और पंजाब के सीएम भगंवत मान समेत कई राज्यों के सीएम ने अपना व्हाट्सएप चैनल लॉन्च किया है.

ये भी पढ़ें: PM मोदी के WhatsApp चैनल पर हुए 1 मिलियन फॉलोवर्स, एक दिन पहले ही किया था लॉन्च

कैसे करें पीएम मोदी को व्हाट्सएप चैनल पर फॉलो

बता दें कि पीएम मोदी से व्हाट्सएप पर जुड़ने के लिए सबसे पहले आपको अपने व्हाट्सएप को अपडेट करना होगा. अगर आपके व्हाट्सएप पर चैनल फीचर नहीं है, तो उसे अपडेट करें. इसके बाद आपको व्हाट्सएप ओपन करना होगा. तब आप देखेंगे कि Status की जगह अब आपको Update का ऑप्शन नजर आएगा. यहां क्लिक करने के बाद आपको चैनल्स नजर आने लगेंगे. इसके बाद Find Channels के ऑप्शन पर क्लिक करके और Narendra Modi सर्च करना होगा. ऐसा करते ही आपकी स्क्रीन पर PM मोदी का चैनल आ जाएगा, जिसे आप फॉलो कर सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

तबाही जारी है..! नेपाल में कुदरत का डबल अटैक, अब तक 31 की मौत

Nepal Weather Update: नेपाल में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ से दो दिन में 27…

5 minutes ago

‘डॉक्टर साब! मरीज से पहले मैं आया हूं…’ इंदौर के सबसे बड़े अस्पताल की ओपीडी में ताला खुलते ही सांप का बवंडर

Indore MY Hospital Snake: इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल की नई OPD में मंगलवार सुबह…

9 minutes ago

‘सजा’ देने के चक्कर में कानून हाथ में! मंदिर परिसर में युवक की बेरहमी से पिटाई, वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

Muzaffarnagar Temple case: मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक युवक की कथित तौर पर लात-घूंसों…

20 minutes ago

विथ्या रामराज ने रचा इतिहास: 42 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज

विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 की 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकंड का समय…

25 minutes ago

‘राहत सामग्री बांट रहे या मौत?’ समस्तीपुर में ओवरलोडेड नाव पर मची लूट, VIDEO वायरल

समस्तीपुर के हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान खतरनाक अव्यवस्था का वीडियो सामने…

38 minutes ago

3 शादियां, 9 बच्चे और चौथे अफेयर का शक! हरदोई में महिला ने पति का आधा सिर मुंडवाकर पहनाई जूतों की माला

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…

1 hour ago