देश

यूपी के नगरों में आज से 154 घंटे का नॉन-स्टॉप स्वच्छता अभियान

UP Urban Development Department News: यूपी के शहरों को स्वच्छ रखने के लिए एवं बेहतर बनाने के लिए यूपी सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा समय-समय पर कोई न कोई अभियान चलाते रहते हैं. इन अभियानों का ध्येय नगरों की बेहतरी और स्वच्छता से जुड़ा होता है.

देश में आजादी के बाद पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने स्वच्छता के लिए इतनी बड़ी मुहिम चलाई, नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2014 में स्वच्छता की जो अलख जगाई उसके बाद बृहद स्तर पर देशवासी इस मुहिम से जुड़कर महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के संकल्प को पूरा कर रहे हैं. महात्मा गांधी के 154 वें जन्मदिन के अवसर पर उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री ए के शर्मा द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सभी निकायों में महासाफाई के लिए ‘154 घंटे का नॉन-स्टॉप स्वच्छता अभियान’ का आज शुभारंभ किया गया.

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने आज प्रातः ही इस सफ़ाई अभियान की वर्चुअल शुरुआत की. निकाय के अधिकारियों को निर्देशित कहा कि इस बार सभी निकायों की हार्डकोर सफाई की जाएगी, इसके लिए सफाई टीम और व्यवस्था देख रहे अधिकारियों के कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जाए, साथ ही निकाय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों का भी सहयोग लिया जाए. प्रदेश में पहली बार राष्ट्रपिता के स्वच्छता संकल्प के सम्मान में उनकी 154 वीं जंयती पर 154 घंटे का महासफाई अभियान सभी निकायों में चलाया जा रहा है.

इसके लिए सभी निकाय एक दूसरे का सहयोग करेंगे, मशीनों का भरपूर प्रयोग करें, संसाधनो की कोई कमी नहीं है. नियमित रूप से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, कूड़े का ससमय उठान और इसके प्रोसेसिंग पर भी ध्यान देने की जरुरत है. सुबह से ही प्रतिदिन सभी गलियां, सड़के साफ हो जानी चाहिए व GvP,s स्थल फिर से गन्दे न हो जाएं, इसके लिए वहां पर वेंडिंग जोन बनाए, सुंदरीकरण कराए, पौधारोपण कराए, बुजुर्गो के बैठने का स्थान, पार्क बनाए, जिससे कि आमजन की जिंदगी में परिवर्तन आ सके.

मंत्री ने अभियान के दौरान सभी निकायों में हार्डकोर सफाई करने और सभी GvP,s स्थलों, पार्कों, अमृत सरोवरों, चौराहों, सार्वजनिक व ऐतिहासिक स्थलों का सौंदर्यीकरण कराने के साथ इस अभियान को सफल और प्रभावी बनाने के लिए नगरीय निकाय निदेशालय में स्थापित डेडिकेटेड कमांड एंड कण्ट्रोल सेंटर से अभियान की लगातार लाइव मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए. संचारी रोग और मच्छर जनित बीमारियों, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया से बचाने के लिए और रोगों से निपटने के लिए कहीं पर भी जल जमाव न होने पाए. डार्क स्पॉट में नियमित रूप से फार्मिंग कराने और एंटी लार्वा का छिड़काव करते हुए सफ़ाई अभियान के दौरान सभी निकाय लोगों को अपने आसपास के क्षेत्रों, गली कुंचो की सफाई पर ध्यान देने और कूड़ा खुले में न फेंकने के लिए जागरूक करेंग. इस दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने और विकल्प में कपड़े से बने थैले का प्रयोग करने के लिए भी प्रेरित करने के लिए भी कहा.

ए के शर्मा ने कहा स्वच्छता अभियान के दौरान स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों में भी सफाई अभियान चलाया जाये. छात्रों को अपशिष्ठ प्रबंधन की जानकारी दे और उन्हें निष्प्रयोज्य सामानों को रिसाइकल कर नया कुछ बनाने के लिए भी प्रेरित किया जाए. अभियान के दौरान चौराहों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, अस्पतालों, बाजारों, धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों व शौचालयों, अस्पतालों के नज़दीक सफाई पर ध्यान देंगे. पार्कों, उद्यानों के संरक्षण में नागरिकों की सहभागिता ले एवं चौराहों, ऐतिहासिक स्थलों का सुंदरीकरण कराते हुए अमृत सरोवरो को सुंदर बनाने के कार्यों में गति लाए.

-भारत एक्सप्रेस

Divyendu Rai

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

3 minutes ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

25 minutes ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

48 minutes ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

58 minutes ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

1 hour ago