देश

मोदी सरकार की मुद्रा योजना बनी सहारा, हजारीबाग के दीपक ने छोटी दुकान से खड़ा किया बड़ा कारोबार

केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ने छोटे व्यापारियों और उद्यमियों के लिए नई उम्मीद की किरण जगाई है. यह योजना 11 सालों में कई लोगों की आर्थिक परेशानियों को हल कर चुकी है और देशभर से इसके जरिए सफल होने वाली कहानियां सामने आ रही हैं. झारखंड के हजारीबाग जिले की कहानी भी ऐसी ही प्रेरणादायक है.

पकरार गांव के दीपक कुमार ने 2018 में मुद्रा योजना के तहत 5 लाख रुपए का ऋण लिया. उस समय उनके पास सिर्फ एक छोटी दुकान थी, लेकिन आज वे हजारीबाग में कई सफल दुकानों के मालिक बन चुके हैं. उनकी ‘पूनम धागा-बटन’ की दुकान अब स्थानीय लोगों में एक भरोसेमंद नाम बन चुकी है. दीपक कहते हैं कि उनकी यह सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच और छोटे व्यवसायियों को सशक्त बनाने वाली नीतियों का नतीजा है.

दीपक बताते हैं कि मुद्रा योजना के तहत बिना किसी गारंटी के ऋण मिलना उनके लिए बहुत बड़ी राहत थी. उन्होंने बैंक ऑफ इंडिया से यह ऋण लिया और तय समय पर चुका भी दिया. पहले उनके पास स्टॉक की कमी थी, जिससे ग्राहक खाली हाथ लौट जाते थे, लेकिन ऋण मिलने के बाद उन्होंने स्टॉक बढ़ाया और कारोबार का दायरा बढ़ा दिया. आज उनके यहां आने वाला कोई भी ग्राहक निराश नहीं जाता.

छोटे व्यापारियों को नई दिशा

इसी तरह, बर्तन व्यवसायी अशोक प्रसाद ने भी मुद्रा योजना का लाभ उठाया. पूंजी की कमी की वजह से उनका व्यापार पहले सीमित था, लेकिन योजना के ऋण से उन्होंने दुकान बढ़ाई और नए सामान खरीदे. अशोक कहते हैं कि ऐसी पहल छोटे व्यापारियों के लिए बेहद मददगार है और भविष्य में भी जारी रहनी चाहिए.

रजनी देवी, जो पूजा सामग्री की दुकान चलाती हैं, भी इस योजना की सफलता की मिसाल हैं. पहले पूंजी के अभाव में उनका व्यवसाय थम सा गया था. लेकिन ऋण मिलने के बाद उन्होंने दुकान का विस्तार किया और अब उनकी आमदनी में भी बढ़ोतरी हुई है. रजनी का कहना है कि अब उनके परिवार को आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता और वे अपने परिचितों को भी इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित करती हैं.

मोदी की योजना ने खोली उम्मीदों की नई राह

इन कहानियों से साफ है कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना छोटे व्यापारियों के लिए सिर्फ आर्थिक मदद नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और नई संभावनाओं का जरिया भी बनी है. छोटे से स्टॉल से लेकर अब कई दुकानों तक का सफर तय करने वाले लोग यह साबित कर रहे हैं कि सही समय और सही योजना के साथ कोई भी सपना सच किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी 21 अप्रैल को बालोतरा में पचपदरा रिफाइनरी का करेंगे लोकार्पण

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

7 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

7 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

9 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

9 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

9 hours ago