Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Small Business Loans

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री मुद्रा योजना छोटे व्यापारियों और उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रही है. योजना के 11 वर्ष पूरे होने के साथ देशभर से हजारों सफलता की कहानियां सामने आ रही हैं, जो इस पहल की प्रभावशीलता को दर्शाती हैं.

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) को 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू किया था, जिसका उद्देश्य उन लोगों को बिना गारंटी के लोन देना है जिन्हें पहले बैंकिंग सिस्टम से कर्ज नहीं मिलता था.

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) ने 11 साल पूरे कर लिए हैं, जिसका उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सूक्ष्म उद्यमों के माध्यम से रोजगार के अवसर बढ़ाना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस योजना ने छोटे उद्यमियों, महिलाओं और हुनरमंद व्यक्तियों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है और यह राष्ट्र की प्रगति में योगदान कर रही है.