देश

बीजेपी मुख्यालय में सजा दीवाली मिलन समारोह, जानें क्यों पीएम मोदी ने कहा- त्योहारों में भी ‘डेडलाइन’?

BJP Diwali Milan Samaroh: नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) के केंद्रीय कार्यालय में बुधवार को बेहद खुशनुमा माहौल देखने को मिला. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मेजबानी में आयोजित भव्य ‘दीपावली मिलन समारोह’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरकत की. इस खास मौके पर पीएम मोदी ने देशभर के पत्रकारों से मुलाकात की और उन्हें दीपावली के साथ-साथ महापर्व छठ की भी ढेरों शुभकामनाएं दीं.

त्योहारों में भी ‘डेडलाइन’

समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने मीडियाकर्मियों की व्यस्त दिनचर्या और उनके काम के दबाव की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि त्योहारों के दिनों में हर आम इंसान अपने परिवार के साथ समय बिताने की कोशिश करता है, लेकिन पत्रकारों का पेशा ऐसा है कि उन्हें हर पल ‘ब्रेकिंग न्यूज’ के पीछे भागना पड़ता है.

हल्के-फुल्के अंदाज में पीएम ने कहा, ‘इतनी व्यस्तता और डेडलाइन के दबाव के बावजूद आप सभी इस ‘नॉन-ब्रेकिंग न्यूज’ वाले कार्यक्रम में आए, इसके लिए मैं आप सबका हृदय से आभारी हूं.’ उन्होंने माना कि अखबार छपने से लेकर खबर प्रसारित होने तक, पत्रकारों की पूरी जिंदगी डेडलाइन के इर्द-गिर्द ही घूमती रहती है.

फैक्स मशीन से इंस्टाग्राम रील तक का लंबा सफर

अपने पुराने दिनों की यादें ताजा करते हुए पीएम मोदी ने 90 के दशक की शुरुआत के किस्से सुनाए, जब उन्हें देशव्यापी यात्राओं की व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी मिली थी. उन्होंने बताया कि उस दौर में एक प्रेस रिलीज भेजने के लिए भी फैक्स मशीन ढूंढनी पड़ती थी. पीएम ने मुस्कुराते हुए कहा कि प्रेस रिलीज के उस जमाने से लेकर आज की ‘इंस्टाग्राम रील’ तक, उन्होंने मीडिया संवाद के बदलते हुए एक लंबे दौर को बेहद करीब से देखा है.

PM Modi ने सुनाया पुराना वाकया

पीएम मोदी ने गुजरात का मुख्यमंत्री बनने से ठीक पहले का एक बेहद दिलचस्प वाकया भी साझा किया. उन्होंने बताया कि तब वे दिल्ली के 11 अशोका रोड स्थित एक छोटे से कमरे में रहते थे. उस समय पार्टी के शीर्ष दो-चार लोगों को छोड़कर किसी को नहीं पता था कि वे गुजरात जाने वाले हैं.

लेकिन एक दिन अचानक महिला पत्रकारों की एक ब्रिगेड समेत पत्रकारों की पूरी टोली उनके कमरे पर आ धमकी और मिठाई मांगने लगी. जब मोदी ने वजह पूछी, तो पत्रकारों ने कहा कि वे गुजरात के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. पीएम ने कहा कि आज भी समझ नहीं आता कि पत्रकारों के पास ऐसी कौन सी जादुई ताकत होती है, जो गुप्त बातों का भी पहले ही पता लगा लेती है. सरकार के मुखिया के रूप में अपने 25 साल पूरे होने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जैसे रिपोर्टर से एडिटर बनने पर भूमिका बदल जाती है, वैसे ही सरकार में आने पर जिम्मेदारियां भी बदल जाती हैं.

यह भी पढ़ें: कीर्ति झा आजाद के बयान पर सियासी घमासान! मैथिली रामायण में क्या है सीता त्याग का प्रसंग?

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

कीर्ति झा आजाद के बयान पर सियासी घमासान! मैथिली रामायण में क्या है सीता त्याग का प्रसंग?

टीएमसी सांसद कीर्ति झा आजाद के बयान पर सियासी बवाल मच गया है. जानिए कवि…

36 minutes ago

यूपी की सियासत में नया धमाका! साथ आए चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी, सपा-बसपा के लिए खतरे की घंटी?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी के बीच गठबंधन…

50 minutes ago

Chhath Puja 2026: कल है ‘नहाय-खाय’, जानिए चार दिनों के इस कठिन व्रत की पूरी पूजन विधि और नियम

Chhath Puja 2026: आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ इस साल 13 नवंबर से…

1 hour ago

नशा मुक्ति केंद्र में सो रहे प्रबंधक की लोहे की रॉड मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

समस्तीपुर के मथुरापुर स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक मरीज ने लोहे की रॉड…

1 hour ago

ANSBCL Scam Update: ED की सप्लीमेंट्री शिकायत से मची हलचल, पूर्व सांसद समेत कई नाम शामिल

ANSBCL Scam: अंडमान निकोबार के ANSBCL बैंक घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व…

1 hour ago