प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही जी-7 सम्मेलन में भाग लेने के लिए कनाडा पहुंचेंगे. वह सोमवार और मंगलवार को कनाडा में रहेंगे. उनके इस दौरे को लेकर वहां के भारतीय मूल के लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. कनाडा में रहने वाले कई भारतीयों ने इस दौरे को ऐतिहासिक बताया है. उनका मानना है कि इससे भारत और कनाडा के रिश्ते और बेहतर होंगे.
आईटी सेक्टर में काम करने वाले तरुण जैन ने कहा, “जब से यह खबर आई है कि प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रण मिला है, हम बहुत उत्साहित हैं. यकीन नहीं हो रहा कि वह सच में आ रहे हैं. हम सोच रहे हैं कि कहां इकट्ठा होकर उनका स्वागत करें.” उन्होंने कहा कि कनाडा की अर्थव्यवस्था में भारतीय समुदाय का बड़ा योगदान है. इसमें डॉक्टर, इंजीनियर और छात्र शामिल हैं. तरुण ने उम्मीद जताई कि इस दौरे से दोनों देशों के संबंधों में मजबूती आएगी.
कनाडा में व्यापार कर रहे गौतम सेवडा ने कहा, “यह दोनों देशों के लिए अच्छा मौका है. भारत एक युवा देश है और कनाडा के पास भरपूर संसाधन हैं. अगर दोनों मिलकर काम करें, तो बड़े स्तर पर फायदा हो सकता है.”
ये भी पढ़ें: PM Modi ने शेयर की साइप्रस यात्रा की झलकियां, कहा- भारत साइप्रस के साथ दोस्ती को और गहरा करने के लिए तत्पर है
उद्यमी अक्षय सक्सेना ने कहा, “पिछले कुछ सालों में भारत ने बड़ी छलांग लगाई है. आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है. पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की छवि बदली है.”उन्होंने यह भी कहा कि भारत और कनाडा के बीच जो तनाव था, वह अब कम हो रहा है. दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की बातचीत से रिश्तों में सुधार की उम्मीद है.
आईटी प्रोफेशनल राहुल कुमार ने कहा, “हम भारतीयों के लिए यह गर्व की बात है कि पीएम मोदी कनाडा आ रहे हैं. भारत हमारी जन्मभूमि है और कनाडा हमारी कर्मभूमि.”राहुल ने कहा कि भारत को ऊर्जा की जरूरत है और कनाडा के पास संसाधन हैं. दोनों देश एक-दूसरे के पूरक बन सकते हैं. उन्होंने कहा कि भारत-कनाडा साझेदारी को और मजबूत होना चाहिए.
-भारत एक्सप्रेस
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…