Aaj Ka Panchang 16 June 2025: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 16 जून, दिन सोमवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में.
16 जून को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और सोमवार का दिन है. पंचमी तिथि 16 जून की दोपहर बाद 03:32 मिनट तक रहेगी. साथ ही सुबह 11:07 मिनट तक वैधृति योग रहेगा. वैधृति योग स्थिर कार्यों हेतु ठीक है परंतु यदि कोई भाग-दौड़ वाला कार्य अथवा यात्रा आदि करनी हो तो इस योग में नहीं करनी चाहिए. साथ ही इसी दिन देर रात 01:14 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र लग जायेगा. आकाश मंडल में स्थित 27 नक्षत्रों की श्रेणी में से धनिष्ठा 23वां नक्षत्र है.
-भारत एक्सप्रेस
Anant Singh Daughter Wedding: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी में मोकामा और…
पंचांग के अनुसार, विवाह पंचमी के दिन श्रीराम और माता सीता का विवाह हुआ था.…
केंद्र सरकार ने देश की परिवहन और कनेक्टिविटी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दो…
शिरोमणि अकाली दल की एनडीए में घर वापसी से बीजेपी को पंजाब में नई ताकत…
AstroSage AI Rahasya Ved Report: एस्ट्रोसेज कुंडली का AI ज्योतिषी 'रहस्य वेद' 10 लाख फॉलोअर्स…
लखनऊ में ED के नए कार्यालय ‘प्रवर्तन भवन’ का भूमि पूजन और शिलान्यास संपन्न हुआ.…