देश

‘जैसे सपना सच हो गया…’ पीएम मोदी को देख क्यों रो पड़े नॉर्वे में रह रहे भारतीय? मिला ये बड़ा सम्मान

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नॉर्वे के दौरे पर पहुंच गए हैं, और वहां उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान, ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट से नवाजा गया. इस अवसर पर नॉर्वे में भारत की राजदूत मे-एलिन स्टेनर ने कहा कि पीएम मोदी का यह दौरा न सिर्फ प्रतीकात्मक रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि भारत और नॉर्वे के रिश्तों के लिए भी बेहद जरूरी है.

स्टेनर ने बताया कि,

“पिछली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने नॉर्वे का दौरा 43 साल पहले किया था. इसलिए यह पीएम मोदी का पहला दौरा है.हम इस दौरे का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.यह हमारे लिए बहुत खास मौका है.”

बच्चों की खुशी और उत्साह

पीएम मोदी के स्वागत के लिए भारतीय समुदाय के बच्चों ने भी उत्साह व्यक्त किया.एक बच्चे ने कहा,

“यह मेरे लिए जीवन में सिर्फ एक बार मिलने वाला क्षण है.पीएम मोदी से मिलकर बहुत खुशी हुई.”

वहीं, एक अन्य बच्चे ने बताया,

“ऐसे महान नेता से मिलकर और उन्हें करीब से देखकर अनुभव अद्भुत था.”

बच्चों के अलावा महिलाएं भी इस मौके पर भावुक नजर आईं. एक महिला ने कहा,

“पीएम मोदी को सामने से देखना जैसे मेरा सपना सच हो गया. वह बहुत सकारात्मक हैं.मैं पिछले 48 साल से यहां रह रही हूं और इस पल का इंतजार कर रही थी.”

भारतीय समुदाय के अनुभव

एक व्यक्ति ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा,

“आज पीएम मोदी ऐसे मुकाम पर हैं जहां न उनकी आलोचना हो सकती है, न कोई उन्हें सलाह दे सकता है.उनसे बस प्रेरणा मिलती है.उनका 18 घंटे काम करने का जुनून सच में प्रेरणादायक है.”

प्रवासी भारतीयों के एक सदस्य ने पीएम मोदी से मिलने के बाद खुशी जाहिर करते हुए कहा,

“इतने महान कलाकारों के साथ रिहर्सल करना अद्भुत अनुभव था.मैं अपने परिवार का धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा किया और मुझे इस मौके पर परफॉर्म करने का मौका दिया.”

दूसरे समुदाय के एक सदस्य ने भी साझा किया,

“यह अनुभव शानदार था. हम पिछले दो साल से इस दिन का इंतजार कर रहे थे.पीएम मोदी के यहां आने से ऐसा लगा जैसे घर लौट आए हों.”

पीएम मोदी का यह दौरा न सिर्फ नॉर्वे में भारतीयों के लिए गर्व का मौका है, बल्कि दोनों देशों के बीच दोस्ताना और मजबूत रिश्तों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला कदम भी साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें- ‘भाजपा में नहीं गए, इसलिए पकड़े गए…’ आप नेता दीपक सिंगला की गिरफ्तारी पर भड़के केजरीवाल

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

दिल्ली में नहीं थम रहे बिल्डिंग हादसे, सीमापुरी में गिरी चार मंजिला इमारत; मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…

10 minutes ago

PM Modi 25 Years: गुजरात के सीएम से लेकर वैश्विक पटल पर छाने तक की अनकही कहानी, भारत-ब्रिटेन रिश्तों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…

12 minutes ago

आसमान से दुश्मनों पर पैनी नजर! भारतीय सेना ने खरीदे 225 FPV ड्रोन, जानें क्यों हैं खास

भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…

15 minutes ago

‘अब राजनीति नहीं करूंगा’, बाबरी मस्जिद बनाने की बात कहने वाले हुमायूं कबीर का संन्यास

रेजीनगर उपचुनाव के बाद मुर्शिदाबाद के नवादा से विधायक हुमायूं कबीर भावुक हो गए. उन्होंने…

25 minutes ago

रांची में गूंजा ‘विकसित भारत’ का संकल्प, पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर भव्य आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार…

25 minutes ago

रेलवे ने निकाला भीड़ का तोड़, दिवाली और छठ से पहले सबको किया खुश

Indian Railway Plan For Crowd Management: दीवाली और छठ के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की…

26 minutes ago