Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘भाजपा में नहीं गए, इसलिए पकड़े गए…’ आप नेता दीपक सिंगला की गिरफ्तारी पर भड़के केजरीवाल

ईडी ने कथित 155 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड मामले में महेश प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े केस में दीपक सिंगला को गिरफ्तार किया है.

आम आदमी पार्टी की परेशानी कम होने का नाम नही ले रहा है. पहले पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा पहले से ही ईडी ने गिरफ्तार में है और अब बैंक फ्रॉड के मामले में दीपक सिंगला को गिरफ्तार किया है. ईडी ने सिंगला को 155 करोड़ रुपए के बैंक धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है.

ईडी ने सुबह से ही दिल्ली और गोवा सहित करीब 7 ठिकानों पर छापेमारी की. यह छापेमारी पीएमएलए के तहत ईडी ने किया. ईडी की यह पूरी कार्रवाई महेश प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े बैंक फ्रॉड के मामले में की गई है. इस बैंक फ्रॉड घोटाले का तार दीपक सिंगला से जुड़े हुए बताया जा रहा है.

इसी कड़ी को जोड़ने और अहम सबूत जुटाने के लिए ईडी ने एक बड़ा पैन इंडिया ऑपरेशन चलाया था, जिसके बाद दीपक सिंगला को हिरासत में ले लिया गया. सिंगला दिल्ली के विश्वास नगर विधानसभा क्षेत्र से आप के उम्मीदवार थे. ईडी ने वर्ष 2024 में भी जांच के सिलसिले में उनके घर पर छापा मारा था.

ईडी की छापेमारी में आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल सबूत बरामद

ईडी अधिकारियों के मुताबिक छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज और बरामद डिजिटल साक्ष्य के आधार पर इसे गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दीपक सिंगला निर्दोष है. उन्होंने दावा किया कि दीपक को इसलिए गिरफ्तार किया गया है क्योंकि यह बीजेपी के खिलाफ काम कर रहा था और बीजेपी में शामिल होने से इनकार कर दिया था. दूसरी कार्रवाई दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में की गई. यहां बाबाजी फाइनेंस ग्रुप से जुड़े राम सिंह के ठिकानों पर भी ईडी ने कार्रवाई का अंजाम दिया.

अधिकारियों ने दावा किया है कि निवेश के नाम पर लोगों से करोड़ो रूपये जुटाए गए और करीब 155  करोड़ रुपए की कथित ठगी को अंजाम दिया गया. यह मामला महेश टिम्बर प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा है.

इसी मामले में महीने की शुरुआत में आप के पंजाब कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा पर भी कार्रवाई की थी. आरोप है कि आरोपियों ने बैंक से धोखाधड़ी करके राशि वसूली है. एजेंसी सिंगला के अलावा महेश सिंगला, अमरिक गिल से जुड़े ठिकानों पर भी छापेमारी की है.

बता दें कि दीपक सिंगला आम आदमी पार्टी के रणनीतिक कार्यों और संगठन विस्तार में सक्रिय रहे हैं. वे पार्टी के भीतर विभिन्न संगठनात्मक भूमिकाओं में योगदान देते रहे हैं और दिल्ली के स्थानीय राजनीतिक मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रखते नजर आते है.

ये भी पढ़ें- मंदिर के पुजारियों के वेतन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, याचिका सुनने से किया इनकार; जानें पूरा मामला

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital