देश

पीएम मोदी ने झारखंड में 35 हजार करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया, बोले- आज मोदी की गारंटी पूरी हुई

PM Narendra Modi Inaugurate Sindri Hurl Plant Jharkhand: पीएम नरेंद्र मोदी आज झारखंड के दौरे पर हैं. उन्होंने धनबाद के सिंदरी में कारखाने का निरीक्षण किया. पीएम ने इस दौरान 8 हजार 939 करोड़ की लागत से स्थापित नए उर्वरक कारखाने को देश को समर्पित किया. इसके साथ ही पीएम ने झारखंड में 35 हजार 700 करोड़ की अलग-अलग परियोजनाओं की उद्घाटन और शिलान्यास किया.

बता दें कि धनबाद का सिंदरी कारखाना गोरखपुर और रामागुंडम प्लांट के बाद देश का पुनर्जीवित होने वाला उर्वरक का तीसरा संयंत्र है. पीएम ने इसी कार्यक्रम में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए देवघर से गोड्डा को सीधे जोड़ने वाले मोहनपुर-हंसडीहा नई रेल लाइन और देवघर-डिब्रूगढ़ रेल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद पीएम बरवाअड्डा एयरपोर्ट मैदान पहुंचे और एक जनसभा को संबोधित किया.

ये भी पढ़ेंः मणिपुर में 5 मार्च तक सेना तैनात करने की मांग, केंद्र सरकार को भेजा गया No Attck समझौता खत्म करने का प्रस्ताव

यह ‘आत्मनिर्भरता’ की दिशा में एक बड़ा कदम है

पीएम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने कारखानों को शुरू करने का संकल्प लिया था. आज ये मोदी की गारंटी भी पूरी हुई. हमने संकल्प लिया था कि हम यूरिया के मामले में देश को नंबर वन बनाएंगे. हमारी सरकार के कार्यकाल में यूरिया का उत्पादन बढ़कर 310 लाख करोड़ टन हो गया है. 2018 में, मैं आया था इस संयंत्र की आधारशिला रखने के लिए  इससे रोजगार के हजारों अवसर मिलेंगे. यह ‘आत्मनिर्भरता’ की दिशा में एक बड़ा कदम है. भारत में हर साल लगभग 360 लाख मीट्रिक टन यूरिया की आवश्यकता होती है. 2014 में, 225 लाख टन यूरिया का उत्पादन हुआ. इस अंतर को भरने के लिए भारत को यूरिया का आयात करना पड़ा. पिछले 10 वर्षों में यूरिया का उत्पादन 310 टन हो गया है.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

2 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

19 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

35 minutes ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

55 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

2 hours ago