Atal Bihari Vajpayee: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान पीएम मोदी के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सदैव अटल समाधि स्थल पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की.
आज सबसे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें सदैव अटल समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की. इसके बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पुष्पांजलि अर्पित की.
इसके बाद बारी-बारी से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें सदैव अटल समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की.
उत्तर प्रदेश सरकार रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर कई कार्यक्रमों की मेजबानी करेगी. इस दौरान राज्य भर में कवि सम्मेलन, नाटक और वाद-विवाद आयोजित किए जाएंगे. राज्य के हर घर में नल का जल कनेक्शन देने के लिए 25-31 दिसंबर तक एक सप्ताह का अभियान भी चलाया जाएगा.
दिन की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित कर की. इस दौरान वाजपेयी के जीवन पर एक लघु नाटक का भी मंचन किया जाएगा. संस्कृति विभाग ने आगरा के बटेश्वर में अटल गीत गंगा कार्यक्रम का आयोजन किया है, जहां कलाकार वाजपेयी द्वारा लिखी गई कविताओं का पाठ करेंगे. बलरामपुर में एक अन्य कार्यक्रम में मुकुल महान, शिव कुमार व्यास, शशि श्रेया, योगी योगेश शुक्ला और श्रेयस त्रिपाठी वाजपेयी के काव्य का पाठ करेंगे.
लखनऊ में लोकभवन में भी विशेष आयोजन किया जा रहा है. एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यहां वाजपेयी के भाषणों का प्रसारण होगा. हरिहरन और जगजीत सिंह की आवाज में वाजपेयी की कविताओं की विशेष प्रस्तुति होगी.
-भारत एक्सप्रेस
Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…
पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…