देश

सफलता के लिए पीएम मोदी ने दिया संस्कृत का ‘महामंत्र’, बताया- कौशल और परिश्रम से कैसे हर लक्ष्य होगा आसान

PM Modi Subhashitam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर अपने संबोधनों और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए युवाओं और देशवासियों को प्रेरित करते रहते हैं. इसी कड़ी में आज उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक बेहद गहरा और अर्थपूर्ण संस्कृत सुभाषित साझा किया है. पीएम ने बताया कि कैसे कौशल, कड़ी मेहनत और करुणा हमारे जीवन की वो ताकतें हैं, जो किसी भी मुश्किल राह को आसान बना सकती हैं.

श्लोक के जरिए दी जीवन की बड़ी सीख

प्रधानमंत्री ने जो श्लोक साझा किया है, वह सदियों पुरानी भारतीय बुद्धिमत्ता का निचोड़ है. श्लोक है:

“को हि भारः समर्थानां किं दूरं व्यवसायिनाम्।
को विदेशः सुविद्यानां कः परः प्रियवादिनाम्॥”

इस छोटे से श्लोक में पीएम ने जीवन की चार बड़ी सच्चाइयों के बारे में बताया गया है. उन्होंने इसका सरल अर्थ समझाते हुए कहा कि जो लोग सक्षम या कुशल हैं, उनके लिए कोई भी काम भारी या मुश्किल नहीं होता. वहीं जो परिश्रमी हैं उनके लिए कोई भी लक्ष्य बहुत दूर नहीं है. यानी अगर आप मेहनत करने से पीछे नहीं हटते तो मंजिल चाहे कितनी भी ऊंची क्यों न हो आप वहां तक पहुंच ही जाएंगे.

चुनौतियों से लड़ने का हथियार

प्रधानमंत्री ने अपनी पोस्ट में इस बात को रेखांकित किया कि कौशल, परिश्रम और करुणा सिर्फ शब्द नहीं हैं, बल्कि ये हमारे जीवन की अद्भुत शक्तियां हैं. इनके दम पर न केवल हम बड़ी से बड़ी चुनौती को पार कर सकते हैं, बल्कि अपने लक्ष्यों को भी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का जन्मदिन आज: पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले- ‘विकसित भारत’ के संकल्प को दे रहे हैं मजबूती

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए सड़क पर उतरा INDIA गठबंधन, EC मुख्यालय तक मार्च करेंगे सांसद

INDIA Alliance March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर INDIA…

25 minutes ago

‘गया जी जाए बिना पितरों को मिलेगा मोक्ष!’ पितृपक्ष में पड़ने वाली इंदिरा एकादशी का क्यों है इतना महत्व?

Indira Ekadashi Importance: पितृपक्ष की इंदिरा एकादशी को पितरों के मोक्ष और आशीर्वाद के लिए…

32 minutes ago

उड़ान भरी, संपर्क टूटा और फिर मलबे में बदला विमान… नाइजीरिया में कैसे हुई 32 लोगों की मौत?

Nigeria Plane Crash: नाइजीरिया में बेनिन सिटी से लागोस जा रहा सैन्य विमान ओंडो राज्य…

43 minutes ago

सुबह-सुबह कांप उठी धरती! भारत के 2 राज्यों में भूकंप के ताबड़तोड़ झटके, अफगानिस्तान भी हिला

Earthquake News Today: असम के नगांव में 4.5 तीव्रता के भूकंप से तड़के धरती कांप…

1 hour ago

सावधान! साध्य योग से ग्रहों की चाल में यू-टर्न, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत; पढ़ें आज का राशिफल

6 अक्टूबर 2026 मंगलवार को इंदिरा एकादशी, आश्लेषा नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग…

2 hours ago