देश

अमरनाथ यात्रियों के नाम पीएम मोदी की चिट्ठी, आतिथ्य सत्कार की तारीफ कर श्रद्धालुओं से मांगे ये 5 संकल्प

Amarnath Yatra 2026: पवित्र अमरनाथ यात्रा के आगाज के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश-विदेश से आने वाले शिवभक्तों के नाम एक बेहद खास संदेश जारी किया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक विस्तृत पत्र साझा करते हुए पीएम मोदी ने श्रद्धालुओं को बाबा बर्फानी की यात्रा की बधाई दी. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की इस पावन यात्रा का हिस्सा बनना अपने आप में एक बहुत बड़ा सौभाग्य है. ज्येष्ठ पूर्णिमा पर पहली पूजा के बाद से ही हर शिवभक्त के मन में बाबा के दर्शन की ललक जाग उठती है.

“देश की एकता का प्रतीक है यात्रा”

प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में लिखा कि अमरनाथ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक एकता और सनातन परंपरा की जीती-जागती मिसाल है. देश के कोने-कोने से अलग-अलग भाषाएं, राज्य और परंपराएं मानने वाले लोग जब यहां पहुंचते हैं, तो सबकी आस्था सिर्फ एक बाबा अमरनाथ से जुड़ जाती है. यह नजारा लाखों श्रद्धालुओं के जीवन का कभी न भूलने वाला अनुभव बन जाता है.

पीएम मोदी ने यात्रा को सुरक्षित और सफल बनाने में जुटे सेना, सीआरपीएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस, आईटीबीपी, बीएसएफ, एनडीआरएफ के जवानों के साथ-साथ डॉक्टरों, प्रशासनिक अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों का आभार जताया. इसके अलावा उन्होंने कश्मीर के स्थानीय लोगों की जमकर तारीफ की. पीएम ने कहा कि जिस आत्मीयता से स्थानीय लोग श्रद्धालुओं का स्वागत करते हैं वह ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ के हमारे प्राचीन आदर्श को सच साबित करता है.

श्रद्धालुओं के लिए पीएम मोदी के 5 बड़े संकल्प

इस विशेष पत्र के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरनाथ जा रहे यात्रियों से 5 खास संकल्प लेने की अपील की है, जो इस प्रकार हैं:

स्वच्छता का ध्यान: यात्रा मार्ग और पवित्र गुफा के आसपास गंदगी न फैलाएं, साफ-सफाई का पूरा ख्याल रखें.

सुरक्षा नियमों का पालन: प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा दिए गए निर्देशों को पूरी निष्ठा से मानें, साथ ही मौसम (बारिश और ठंड) को लेकर सतर्क रहें.

वोकल फॉर लोकल: पीएम ने आग्रह किया कि हर श्रद्धालु अपनी यात्रा के कुल बजट का कम से कम 10% हिस्सा स्थानीय कश्मीरी सामान और उत्पाद खरीदने पर खर्च करे, ताकि वहां के लोगों की कमाई बढ़ सके.

एक पेड़ मां के नाम: रक्षाबंधन के पावन मौके पर भाई-बहन एक-दूसरे को पौधा गिफ्ट करें और पर्यावरण को बचाने का संदेश दें.

राष्ट्र प्रथम: हर नागरिक ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करे ताकि एक ‘विकसित भारत’ का सपना सच हो सके.

चिट्ठी के आखिर में प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि इस बार की यात्रा सुरक्षित, मंगलमय और देश में एक नई ऊर्जा व चेतना का संचार करने वाली साबित होगी.

ये भी पढ़ें- 57 दिनों की पवित्र अमरनाथ यात्रा शुरू, सेना के ‘अभेद्य’ सुरक्षा चक्र में बाबा बर्फानी के भक्त; जानें क्या हैं इंतजाम?

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर? महासप्तमी 2026 की सही तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें पंचांग का पूरा गणित

Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…

8 minutes ago

‘कल्पना से परे, इंसानी सीमाओं से भी आगे’ Elon Musk ने लॉन्च की उड़ने वाली सुपरकार, स्पेसएक्स तकनीक से मचा तहलका

Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…

20 minutes ago

US Visa Update: 2 लाख रुपये से ज्यादा की फीस देकर भी क्यों नहीं मिलेगा समय पर H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड? जानें अमेरिका का नया नियम

US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…

29 minutes ago

अमेरिका में गन-कल्चर का कहर..! स्कूल में गोलीबारी कांड, 5 साल के मासूमों को भून डाला

अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की…

35 minutes ago

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

1 hour ago