Ram mandir news
Ram mandir news: अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी मामले में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अध्यक्ष आलोक कुमार (Alok Kumar) ने निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि जिस भी व्यक्ति पर आरोप लगे हैं, उन सभी मामलों की पूरी जांच होनी चाहिए और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले जांच रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए.
मीडिया से बातचीत के दौरान आलोक कुमार ने ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पर लगे आरोपों पर कहा कि आरोप सामने आए हैं और ट्रस्ट ने भी साफ किया है कि पूरे मामले की व्यापक जांच कराई जाएगी, ऐसे में जिस-जिस व्यक्ति पर आरोप लगाए गए हैं, उनके खिलाफ भी जांच होगी. उन्होंने कहा कि अभी किसी पर फैसला सुनाना सही नहीं होगा. जांच पूरी होने के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होनी चाहिए.
इस दौरान आलोक कुमार ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से लगाए गए आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल कड़ा निशाना साधा है.
अयोध्या में कुछ वकीलों द्वारा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए दी गई शिकायत पर वीएचपी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि उन्हें इस शिकायत की जानकारी नहीं है. उन्होंने बताया कि उन्होंने इसकी तहरीर नहीं देखी है और मीडिया में भी इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में बिना तथ्य जाने किसी तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं होगा.
राम मंदिर में होने वाली नियुक्तियों को लेकर पूछे गए सवाल पर आलोक कुमार ने कहा कि इस प्रक्रिया में विश्व हिंदू परिषद की कोई भूमिका नहीं है. उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि आप मुझसे यह क्यों पूछ रहे हैं. इसमें हमारी कोई भूमिका नहीं है. ट्रस्टियों को तय करना है कि किसको नियुक्त करना है और कैसे करना है.”
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए वीएचपी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने राजनीतिक सपने देखने का अधिकार है. लेकिन अगर कोई यह सोचता है कि राम मंदिर के मुद्दे पर उसे लोगों का समर्थन मिल जाएगा, तो जनता पुराने घटनाक्रम भी याद रखेगी. उन्होंने कहा कि लोग पूछेंगे कि कारसेवकों पर गोली चलाने की घटना हुई थी या नहीं और उस मामले पर समाजवादी पार्टी ने कभी माफी क्यों नहीं मांगी.
ये भी पढ़ें: चंपत राय-अनिल मिश्रा जवाब दो, 6 जुलाई की बैठक से पहले नोटिस; 3 दिन में तय होगा भविष्य
उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान एक बार भी अयोध्या नहीं गए और न ही शहर के विकास के लिए कोई बड़ी योजना शुरू की. उनके मुताबिक, उस समय अयोध्या विकास के मामले में काफी पीछे था, इसलिए लोग समाजवादी पार्टी का कार्यकाल भूले नहीं हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…