दुनिया

‘भारतीय पायलेट तो हीरो निकला…!’ 174 यात्रियों की बचाई जान, नेतन्याहू और ट्रंप ने तारीफ में पढ़े कसीदे

Flydubai Flight incident news: दुबई से तेल अवीव जा रही ‘फ्लाई दुबई’ की फ्लाइट FZ-1073 में हवा में 30 हजार फीट की ऊंचाई पर जो खौफनाक ड्रामा हुआ, उसने पूरी दुनिया की सांसें थाम दी थीं. प्लेन के ओमानी को-पायलट ने आत्मघाती साजिश के तहत प्लेन क्रैश कराने के इरादे से मुख्य पायलट यानी भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया.

लेकिन खून से लथपथ होने के बावजूद भारतीय कैप्टन स्मित ने जिस अदम्य साहस का परिचय दिया, उसने 174 यात्रियों को मौत के मुंह से खींच निकाला. इस जांबाजी के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कैप्टन स्मित को ‘सच्चा हीरो’ करार दिया है.

क्या था पूरा मामला?(Flydubai Flight incident)

उड़ान भरने के कुछ ही घंटों बाद फ्लाइट FZ-1073 से पहले नॉर्मल इमरजेंसी का सिग्नल ‘स्क्वाक कोड 7700’ भेजा गया, लेकिन देखते ही देखते सिग्नल बदलकर ‘कोड 7500’ हो गया, जिसका मतलब होता है-‘विमान का अपहरण’ (Highjacking). कॉकपिट के अंदर सिरफिरा ओमानी को-पायलट विमान को क्रैश करने पर आमादा था और उसने कैप्टन स्मित मच्छार पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने हिम्मत नहीं हारी और हमलावर को-पायलट से भिड़ गए.

इजरायल में मचा हड़कंप, 8 फाइटर जेट्स ने भरी उड़ान

जैसे ही इजरायली एयर डिफेंस को हाईजैक कोड 7500 मिला, पूरे देश में रेड अलर्ट घोषित हो गया. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने तुरंत नेशनल सिक्योरिटी की इमरजेंसी बैठक बुलाई. इजरायल एयरफोर्स ने स्थिति से निपटने और जरूरत पड़ने पर प्लेन को इंटरसेप्ट करने के लिए तुरंत 8 फाइटर जेट्स हवा में रवाना कर दिए. इजरायल से लेकर खाड़ी देशों तक हड़कंप मच गया था.

ऐसे नाकाम हुई क्रैश कराने की साजिश

कैप्टन स्मित मच्छार की असली जांबाजी तब दिखी जब शरीर से लगातार खून बहने के बावजूद उन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए कॉकपिट का डिजिटल लॉक खोल दिया. कॉकपिट से आ रही चीख-पुकार और झटके महसूस कर आगे बैठे यात्री और क्रू मेंबर्स सतर्क हो गए थे. दरवाजा खुलते ही पैसेंजर्स और क्रू ने अंदर घुसकर सिरफिरे ओमानी पायलट को दबोच लिया और काबू में किया.

प्लेन में सवार ‘पैसेंजर पायलट्स’ बने देवदूत

गनीमत यह रही कि उसी फ्लाइट में कुछ अन्य एयरलाइंस के पायलट्स अपनी बिजनेस ट्रिप पर यात्रा कर रहे थे. स्थिति को भांपते ही दो पैसेंजर पायलट्स ने तुरंत कॉकपिट का कंट्रोल संभाला, एटीसी (ATC) से संपर्क साधा और सबसे नजदीकी एयरबेस पर विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई. कैप्टन स्मित मच्छार को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें: रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

नेतन्याहू और डोनाल्ड ट्रंप ने बांधे तारीफों के पुल(how Trump and Netanyahu react on Indian pilot)

बेंजामिन नेतन्याहू (पीएम, इजरायल): भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को मेरा सलाम. चाकू से गंभीर घायल होने के बाद भी उन्होंने हमलावर का डटकर मुकाबला किया और दरवाजा खोलकर 174 लोगों की जान बचाई. वे एक सच्चे हीरो हैं.’

डोनाल्ड ट्रंप (राष्ट्रपति, अमेरिका): ‘मैंने पीएम नेतन्याहू से बात की है. कैप्टन स्मित ने जिस तरह बेहद गंभीर हालत में भी समझदारी दिखाई और कॉकपिट का दरवाजा खोला, वह अविश्वसनीय है. वे एक असली हीरो हैं.’

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

रोहिणी नक्षत्र और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग, जानें षष्ठी श्राद्ध का समय समेत आज का पूरा पंचांग

1 अक्टूबर 2026 को पंचमी तिथि दोपहर 12:35 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि…

1 hour ago

गुरुवार को सिद्धि योग से बदलेगी ग्रहों की चाल, मकर और मीन को बंपर लाभ, जानें अन्य सभी राशियों का क्या है हाल?

1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे और कई शुभ योगों का…

2 hours ago