देश

डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे पीएम मोदी; संत निरंजन दास से की मुलाकात, बोले- ‘काशी का सांसद होना मेरा सौभाग्य, जहां गुरु जी ने जन्म लिया’

आज (रविवार) का दिन पंजाब और देशभर के रविदासिया समाज के लिए बेहद खास रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लां का दौरा किया और वहां संत निरंजन दास से मुलाकात किया. ये मौका संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती का था . इस खास दिन पर पीएम का डेरे पर जाना ना सिर्फ एक धार्मिक दौरा है, बल्कि इसके गहरे सामाजिक मायने भी निकाले जा रहे हैं.

‘काशी का सांसद होना मेरा सौभाग्य’- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने इस मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा किया है. उन्होंने भावुक होते हुए लिखा कि गुरु रविदास के जन्मोत्सव पर संत निरंजन दास से मिलना उनके लिए एक यादगार अनुभव रहा.

प्रधानमंत्री ने अपनी बातचीत में काशी (वाराणसी) का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि वाराणसी के लोगों ने उन्हें अपना सांसद चुना है, क्योंकि वही गुरु रविदास की जन्मस्थली भी है. पीएम ने जोर देकर कहा, “मैं पंजाब की इस पवित्र मिट्टी को नमन करता हूं. हम गुरु रविदास जी की शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि उन्हीं के आशीर्वाद से हम ‘विकसित भारत’ के सपने को सच कर दिखाएंगे.”

गुरु रविदास की विरासत को राष्ट्रीय सम्मान

इस दौरे की सबसे बड़ी खबर आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलना रहा. केंद्र सरकार ने इस एयरपोर्ट का नाम अब आधिकारिक तौर पर ‘श्री गुरु रविदास महाराज जी एयरपोर्ट’ कर दिया है. यह फैसला सिर्फ नाम बदलने तक सीमित नहीं है, बल्कि उस महान समाज सुधारक के प्रति एक बड़ा सम्मान है जिन्होंने समानता और मानवता का संदेश पूरी दुनिया को दिया. सरकार का मानना है कि यह कदम आने वाली पीढ़ियों को गुरु जी के बताए रास्ते पर चलने की प्रेरणा देगा.

डेरा सचखंड बल्लां की अहमियत

जालंधर का यह डेरा रविदासिया समुदाय का सबसे बड़ा और प्रमुख केंद्र माना जाता है. गौरतलब है कि हाल ही में 25 जनवरी को डेरा प्रमुख संत निरंजन दास को पद्मश्री देने का एलान किया गया था. इस सम्मान के ठीक बाद पीएम मोदी का खुद यहां आना डेरे के सामाजिक कार्यों की अहमियत को दर्शाता है. पीएम ने खुद भी कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में इस डेरे का योगदान वाकई सराहनीय है.

ये भी पढ़ें: बजट नहीं, ये विकसित भारत का ब्लूप्रिंट है; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया क्यों खास है इस बार का बजट

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

1 hour ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

2 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

3 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

3 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

3 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

3 hours ago