देश

PM मोदी ने नादिया में 15 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया, बोले- बंगाल में अपराधी तय करते हैं कब गिरफ्तार होना है

PM Narendra Modi West Bengal Nadia Speech Update: पीएम नरेंद्र मोदी दो दिन के बंगाल के दौरे पर हैं. इसी क्रम में आज उन्होंने नादिया जिले के कृष्णानगर में रेल, बिजली और सड़क क्षेत्रों से जुड़ी 15 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इससे पहले पीएम ने हुगली के आरामबाग में जनसभा को संबोधित किया. इसके बाद उन्होंने शाम में सीएम ममता बनर्जी से राज्यपाल सीवी आनंद बोस से मुलाकात की.

कृष्णानगर में परियोजनाओं की सौगात देने के बाद पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी ईश्वरतुल्य, जनताजनार्दन को मेरा प्रणाम. आपका बड़ी संख्या में आना साफ संदेश दे रहा है कि ऐई बार- एनडीए सरकार 400 पार. इसके बाद उन्होंने टीएमसी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राज्य में जिस तरह टीएमसी की सरकार चल रही है. बंगाल की जनता ने बहुत बड़ी उम्मीदों के साथ टीएमसी को बार-बार जनादेश दिया. लेकिन अब टीएमसी अत्याचार और विश्वासघात का दूसरा नाम बन गई है. टीएमसी के लिए प्राथमिकता विकास नहीं है. उनके लिए भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और विश्वासघात, भ्रष्टाचार प्राथमिकता है. टीएमसी बंगाल के लोगों को गरीब बनाए रखना चाहती है ताकि उनकी राजनीति चलती रहे, उनका खेल चलता रहे.

पीएम ने कहा कि कुछ दिन पहले नादिया जिले के कल्याणी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मेरे द्वारा एम्स का उद्घाटन किया गया था, लेकिन पश्चिम बंगाल सरकार को कल्याणी एम्स के निर्माण से समस्या है, वे पूछ रहे हैं कि अनुमति क्यों नहीं ली गई? पश्चिम बंगाल में टीएमसी के गुंडों और भू-माफियाओं को गुंडागर्दी की खुली छूट दी गई है, लेकिन टीएमसी सरकार पर्यावरण संबंधी अनुमतियों में बाधाएं पैदा कर रही है.

पीएम ने आगे कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने 5 लाख तक इलाज की मुफ्त सुविधा दी. लेकिन टीएमसी की सरकार इसे यहां लागू नहीं होने देती. हम लगातार काम कर रहे है. उन्होंने कहा कि 2014 से पहले बंगाल में 14 मेडिकल काॅलेज थे अब काॅलेजों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है. ये क्षेत्र जूट उद्योग के लिए मशहूर है. टीएमसी की नीतियों के चलते जूट की खेती और उद्योग दोनों बंद हो गए.

पीएम ने संदेशखाली की घटना पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां पुलिस नहीं बल्कि अपराधी तय करते हैं कि उन्हें कब सरेंडर करना है, कब गिरफ्तार होना है. टीएमसी सरकार नहीं चाहती थी कि संदेशखाली का गुनाहगार पकड़ा जाए. लेकिन बंगाल की नारी शक्ति दुर्गा बनकर खड़ी हो गई. भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा हो गया. मां, माटी, मानुष के नारे का इस्तेमाल करते हुए टीएमसी सरकार ने बंगाल की महिलाओं को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया. आज मां, माटी और मानुष, सभी टीएमसी की कार्यप्रणाली से नाराज हैं.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

13 minutes ago

‘देश में दूसरा, दुनिया में दूसरा’ चंडीगढ़ पुलिस के क्विक रिस्पॉन्स टाइम पर फिदा हुए गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…

19 minutes ago

सरेंडर के बाद भी नहीं छोड़ा नक्सलियों का साथ! दो महिला नक्सली 21 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार

Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…

21 minutes ago

दिवाली से पहले गोरखपुर को योगी गिफ्ट, 1,663 करोड़ की 88 परियोजनाओं से बदलेगी शहर की सूरत

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…

31 minutes ago

लव, ड्रामा और मोबाइल टावर: महराजगंज में शादी की जिद पर अड़ी लड़की ने उड़ाए सबके होश; देखें VIDEO

Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…

36 minutes ago

50 लग्जरी कारें, हाई-प्रोफाइल मेहमान और शराब की बोतलें… बिल्डर की बर्थडे पार्टी में LCB की रेड से हड़कंप

Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…

51 minutes ago