देश

‘दामाद जी अंगना में पधारे…’, पीएम श्री स्कूल में रीलबाजी करती शिक्षिकाएं, वायरल हुआ वीडियो तो प्रिंसिपल पर मढ़ दिए आरोप

रिपोर्ट-लोकेश्वर सिन्हा


Gariaband PM Shri School Viral Video: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के पीएमश्री स्कूल में शिक्षिकाओं के वायरल वीडियो ने तूफान मचा दिया है. एक तरफ क्लासरूम में पढ़ाई छोड़कर रील और ग्रुप फोटो सेशन, दूसरी तरफ गणतंत्र दिवस पर ‘दामाद जी अंगना में पधारे’ गाने पर दामाद का स्वागत और वसंत पंचमी पर फैशन परेड. ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहे हैं लेकिन स्कूल के शिक्षकों ने अब सफाई दी है कि ये पुराने वीडियो हैं और प्रिंसिपल वंदना पांडेय की दोबारा पोस्टिंग का विरोध करने के बाद जानबूझकर वायरल करवाए जा रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में क्या?

यह मामला जब हाइलाइट हु तब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. यह वीडियो गणतंत्र दिवस के दिन का बताया जा रहा है. जब स्कूल कैम्पस में अजीबो-गरीब घटना हुई. शिक्षिकाओं के एक समूह ने दामाद जी का अपने अंदाज में जमकर स्वागत सत्कार किया. रील के बैक ग्राउंउ में गाना बज रहा है…’दामाद जी अंगना में पधारे, दामाद जी सब टुक टुक निहारे’. दरअसल, स्कूल की एक मैडम ने हाल के दिनों मे लव मैरिज किया है. लव मैरिज के बाद पति महाशय को स्टाफ को इंट्रोड्यूज कराने स्कूल लेकर पहुंची थी. जिसपर शिक्षिकाओं ने एक इवेंट का आयोजन कर डाला.

वहीं दूसरा वीडियो वसंत पंचमी के अवसर पर स्कूल में सरस्वती पूजन के आयोजन का बताया जा रहा है. जिसमें पूजन के बाद शिक्षिकाएँ पूरे ग्रुप के साथ फैशन परेड करती दिख रही हैं. अब ये दोनों वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी के साथ वायरल हो रहे है.

शिक्षकों का क्या है कहना?

शिक्षकों ने मामले को एक अलग एंगल देते हुए स्कूल की प्रिंसिपल पर ही आरोप मढ़ दिए. शिक्षकों का आरोप है कि शिकायत के बाद प्रिंसिपल जान बूझकर इन पुराने वीडियो को वायरल करवा रही हैं. वहीं गणतंत्र दिवस के वीडीयो को लेकर उनका यह भी कहना है कि ये सब काम के बाद खाली समय में हुआ था.

यह भी पढ़ें: वैलेंटाइन स्पेशल: सात समंदर पार से आई फ्रेंच दुल्हन, क्यों चर्चा में है सिंगरौली की ‘इंटरनेशनल लव स्टोरी’?

स्कूल की प्रिंसिपल पर लगाए आरोप

एक शिक्षक रघुनाथ साहू ने कहा कि वंदना पांडेय पहले गरियाबंद पीएमश्री स्कूल में प्रिंसिपल थीं. लापरवाही की शिकायत पर शिक्षा सचिव ने उन्हें सस्पेंड किया था. लेकिन अब दोबारा उसी स्कूल में उनकी पोस्टिंग कर दी गई है. जिसका शिक्षकों और स्टाफ ने इस आदेश का विरोध किया. 5 फरवरी को सभी शिक्षकों ने कलेक्टोरेट पहुंच कर डीईओ को ज्ञापन भी सौंपा था. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर आदेश रद्द नहीं हुआ तो सारे टीचर सामूहिक इस्तीफा देंगे.

डीईओ ने क्या कहा?

जिले के बेसिक सिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह ने बताया कि ‘वंदना पांडेय पहले गरियाबंद पीएमश्री स्कूल में प्रिंसिपल थीं, जिनको लापरवाही की शिकायत पर सस्पेंड किया था. लेकिन अब दोबारा उसी स्कूल में उनकी पोस्टिंग कर दी गई है. जिसको लेकर स्टाफ ने प्रिंसिपल के खिलाफ कई शिकायतें की हैं.  जिसमें कुछ छात्रों की शिकायत भी हैं, अब इस मामले में जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

कटरीना के बढ़े वजन पर ट्रोलिंग, सौंदर्या ने लगाई लताड़; सलमान भी साथ

Katrina Kaif Trolling After Pregnancy: कटरीना कैफ के मां बनने के बाद वजन को लेकर…

31 minutes ago

‘जरूरत से ज्यादा दया ठीक नहीं…’, जघन्य अपराधों में नरमी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की सजा में छूट को लेकर सख्त रुख अपनाया है. जस्टिस…

31 minutes ago

20 साल में 8,778 मौतें, करीब 9% विमान हादसों में पायलट की भूमिका पर उठे सवाल

हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…

39 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

1 hour ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

2 hours ago