शकील अहमद सिद्दीकी/ सिंगरौली: प्यार की कोई सरहद नहीं होती, यह बात सिंगरौली में एक अनोखी शादी के जरिए देखने को मिल रही है. सात समुंदर पार फ्रांस से एक युवती अपने दूल्हे को लेने अपने पूरे परिवार के साथ एमपी के सिंगरौली पहुंची है. जिले के बैढ़न निवासी संदीप कुमार सिंह, जो वर्तमान में बेल्जियम में आईटी कंसल्टेंसी के क्षेत्र में कार्यरत हैं, उनकी मुलाकात फ्रांस की शेरला पुलानीया से यूरोप में हुई. बता दें कि दोस्ती से शुरू हुआ यह रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदला और फिर परिवारों की सहमति से विवाह तक पहुंचा. शादी को खास बनाने के लिए शेरला के परिवार और रिश्तेदारों सहित लगभग 50 लोग फ्रांस से सिंगरौली पहुंचे. बीते दिनों हल्दी की रस्म में सभी फ्रांसीसी मेहमान पीले वस्त्रों में हिंदू परंपरा के अनुसार शामिल हुए. जिसके कारण यह शादी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है.
इंटरनेशनल लव स्टोरी की पूरी कहानी
मामला सिंगरौली जिले का है जहां संदीप कुमार सिंह नाम का व्यक्ति जोकि अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद पश्चात वे बेल्जियम में स्थायी रूप से बस गए थे. जहां उन्होंने आईटी कंसल्टेंसी के क्षेत्र में अपना व्यवसाय प्रारंभ किया. वहीं उनकी मुलाकात फ्रांस की एक खूबसूरत लड़की शेरला पुलानीया से होती है फिर दोनों का रिश्ता दोस्ती से प्यार में बदल जाता है इतना ही नहीं फ़्रांस की खूबसूरत लड़की सिंगरौली के बेटे पर अपना दिल हार बैठती है फिर क्या था दोनों ने अपने परिवार वालों से बात कर शादी की बात रखी और दोनों के परिवार वाले तैयार हो गई .
परिवारों की सहमति से होगा विवाह
संदीप कुमार सिंह और फ्रांस की युवती शेरला पुलानीया की लव स्टोरी जल्द ही शादी का रूप ले लेगी. बताते चलें कि जब दोनों ने अपने रिश्ते को शादी का रूप देने का फैसला किया तो उन्होंने अपने-अपने परिवारों से इस बारे में बात की. जिसमें खास बात यह रही कि दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को खुले दिल से स्वीकार किया और सिंगरौली में ही विवाह करने का निर्णय लिया गया.
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच लेंगे सात फेरे
बता दें कि यह शादी पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ हो रही है. आज एक निजी होटल में होने वाली है फ्रांस की खूबसूरत लड़की शेरला पुलानीया वर्तमान में सनाफ्री फार्मास्यूटिकल कंपनी में ब्रांड मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं. अब दोनों विवाह के पवित्र दांपत्य सूत्र में बंधने जा रहे हैं. वहीं, लड़की के परिवार के साथ कई रिश्तेदार भी सिंगरौली पहुंचे. जहां 2 दिन पूर्व हल्दी की रस्म में सभी फ्राँसिस लोग पीले वस्त्र में शामिल हुए और इस समारोह की खूबसूरती देखने लायक थी.
फ्रांस से सिंगरौली पहुंचे 50 मेहमान
इस अंतरराष्ट्रीय शादी को और भी खास बनाने के लिए शेरला पुलानीया के परिवार और रिश्तेदारों में से करीब 50 लोग फ्रांस से सिंगरौली पहुंचे. विदेशी मेहमानों की मौजूदगी ने इस विवाह को खास पहचान दिलाई और यह शादी जिले भर में चर्चा का विषय बन गई. उससे भी बड़ी खूबसूरत बात यह रही कि इसके लिए लगभग 50 की संख्या में फ्रांस के लोग इस शादी में सम्मिलित होने के लिए सिंगरौली आये हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

