देश

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना: युवा इससे न केवल आत्मनिर्भर बने, बल्कि उन्हें दूसरों को भी रोजगार देने का अवसर दिया

Bihar News: बिहार बदल रहा है क्योंकि अब बिहार के युवाओं को रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ रहा. प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना (PMFME) ने बिहार के युवाओं को न केवल आत्मनिर्भर बनाया है, बल्कि उन्हें दूसरों को भी रोजगार देने का अवसर प्रदान किया है.

बिहार के पूर्वी चंपारण के युवा इस योजना का भरपूर लाभ उठा रहे हैं और छोटी-छोटी खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित कर अपनी जिंदगी को नया आयाम दे रहे हैं. मोतिहारी के बसामन भवानीपुर गांव के अरुण प्रसाद कुशवाहा इसका जीवंत उदाहरण हैं. अरुण प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि पीएमएफएमई योजना के तहत ऋण लेकर अपने गांव में डेयरी फार्म यूनिट स्थापित की. आज उनकी इकाई दूध, दही, पनीर, लस्सी और रबड़ी जैसे उत्पादों का उत्पादन और पैकेजिंग कर रही है, जिन्हें बाजार में निर्यात किया जा रहा है.

‘हर महीने एक से डेढ़ लाख रुपये कमा रहे’

उन्होंने बताया कि इस व्यवसाय से वह हर महीने एक से डेढ़ लाख रुपये कमा रहे हैं. पहले वह खेती-बाड़ी करते थे, लेकिन उससे गुजारा नहीं हो पा रहा था. नौकरी की तलाश में कई दिन बीत गए, पर सफलता नहीं मिली. एक दोस्त की सलाह पर उन्होंने एसबीआई छतौनी शाखा से संपर्क किया. शाखा प्रबंधक ने हमें पीएमएफएमई योजना के बारे में बताया और ऋण स्वीकृति में सहयोग किया. आज हमारे डेयरी इकाई में आज 15-20 लोग दूध की आपूर्ति करते हैं.

“इस योजना ने मेरी जिंदगी बदल दी”

इसके अलावा, 5-6 कर्मचारी उत्पादन में और 4-5 सेल्समैन बिक्री में कार्यरत हैं. कुल मिलाकर, उनकी इकाई से 30-40 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिल रहा है. उन्होंने कहा, “इस योजना ने मेरी जिंदगी बदल दी. हम पीएम मोदी का आभार जताते है. यह योजना न केवल आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दे रही है, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन कर बिहार की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है.”

लालबाबू प्रसाद की कहानी प्रेरणादायक

इसी तरह, लालबाबू प्रसाद की कहानी भी प्रेरणादायक है. उन्होंने बताया कि पहले हम रोजगार के लिए पंजाब, दिल्ली और गुजरात जैसे राज्यों में जाते थे, लेकिन वहां अच्छा व्यवहार नहीं मिलता था. गांव लौटने पर हमने अरुण की डेयरी इकाई में काम शुरू किया. अब हमें गांव में ही रोजगार मिल गया है और बाहर से ज्यादा कमाई हो रही है. अब बाहर जाने की जरूरत नहीं. इस योजना ने बिहार के युवाओं को नई दिशा दिखाई है. हम इसके लिए पीएम मोदी का आभार जताते है.

यह भी पढ़िए: Chhattisgarh: धमतरी जिले में उज्ज्वला योजना ने बदली गरीब महिलाओं की जिंदगी, PM Modi का जताया आभार

आईएएनएस

Recent Posts

वोटर लिस्ट में 13,150 नाम बदले जाने का दावा, 804 नाम हटे और 2,600 नए जुड़े, पीलीभीत से उठे विवाद ने पूरे UP में मचाई हलचल

UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी…

50 seconds ago

लोकतंत्र बचाने निकलेगी BJP, JMM ने उड़ाया मजाक; झारखंड में पदयात्रा पर सियासत तेज

BJP Padyatra: झारखंड में बीजेपी 27 अक्टूबर को 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ' संदेश के…

26 minutes ago

INDIA CHEM 2026: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया केमिकल उद्योग में मध्य प्रदेश की बड़ी भूमिका का प्लान

मुंबई में आयोजित INDIA CHEM 2026 कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

36 minutes ago

‘शारीरिक संबंध बनाने से क्यों रहें दूर?’ अजीबोगरीब दलील देकर बुरे फंसे मुफ्ती तारिक मसूद, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; देखें VIDEO

Pakistan News: पाकिस्तानी स्कॉलर मुफ्ती तारिक मसूद के महिलाओं पर दिए आपत्तिजनक बयान पर बवाल.…

53 minutes ago

‘हनुमान अंश’ के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की अनुप्रिया नागर की तारीफ

फिल्म निर्माता अनुप्रिया नागर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है.…

58 minutes ago