देश

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर श्री सिद्धिविनायक मंदिर में की गई विशेष पूजा, आतंकवाद के समूल विनाश की प्रार्थना

मुंबई, 8 मई 2025 — जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में निर्दोष भारतीय पर्यटकों की हत्या के बाद भारतीय सेना द्वारा चलाए गए “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता पर आज मुंबई के प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर में विशेष पूजा और आरती का आयोजन किया गया.

यह आयोजन सुबह 8:30 बजे से 9:30 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने भाग लिया. मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि यह पूजा उन आतंकवादियों और उनके शिविरों के विनाश पर भगवान विघ्नहर्ता को धन्यवाद देने के लिए की गई, जिन्होंने निर्दोष भारतीयों की जान ली थी.

प्रधानमंत्री मोदी के साहसिक नेतृत्व की सराहना

आचार्य त्रिपाठी ने कहा कि यह पूजा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति और आतंकवाद के खिलाफ उनकी सख्त नीतियों को समर्थन देने की भावना से की गई. उन्होंने कहा, “हमने भगवान से देश के नेतृत्व को और अधिक शक्ति और साहस देने की प्रार्थना की है ताकि आतंकवाद का जड़ से खात्मा हो सके.”

सेना और उनके परिवारों के लिए विशेष प्रार्थना

इस अवसर पर भारतीय सेना के वीर जवानों और उनके परिवारों के लिए भी प्रार्थना की गई. मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी महेश मुदलियार, भास्कर शेट्टी, गोपाल दलवी समेत अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे.

यह भी पढ़िए: Operation Sindoor में आतंकी सरगना मसूद अज़हर के कुनबे की मौत पर तालिबान ने बहाए आंसू, कहा- PAK सेना ने ही भारत को लीक किए थे ठिकाने

Bharat Express Desk

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

7 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

25 minutes ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

47 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

47 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

58 minutes ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

1 hour ago