देश

“हुक्मरानों देख लो, हम तुम्हारी मौत हैं…,” पाकिस्तानी हुकूमत के खिलाफ सड़कों पर उतरे पीओके के लोग, भारत की बात सुन शहबाज-मुनीर को लग जाएगी मिर्ची

PoK Protest: हुक्मरानों देख लो, हम तुम्हारी मौत हैं, इंकलाब आएगा, कश्मीर हमारा है…ये नारे पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (POK) में लग रहे हैं. पीओके के लोग पिछले कई दिनों से शहबाज सरकार और पाकिस्तानी सेना के खिलाफ सड़कों पर हैं. जिनकी उठती आवाजों को दबाने के लिए पाकिस्तानी सेना लगातार हिंसक कार्रवाई कर रही है. अब इस मामले में भारत की भी प्रतिक्रिया आई है. भारत ने पाकिस्तान पर मानवाधिकारों का भयावह तरीके से उल्लंघन करने का आरोप लगाया है.

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत, पीओके में हो रहे पाकिस्तानी सेना के अत्याचार से वाकिफ है. पीओके की ऐसी हालत का जिम्मेदार पाकिस्तान की दमनकारी नीतिया हैं.

अपने साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने कहा,

हम पाकिस्तान के द्वारा अवैध रूप से कब्जा किये गए जम्मू-कश्मीर के हालात से वाकिफ हैं. पीओके के कई क्षेत्रों में प्रदर्शन कर रहे बेगुनाह नागरिकों पर पाकिस्तानी सेना के तरफ से क्रूरता की जा रही है.

उन्होंने आगे कहा कि हम मानते हैं कि पीओके का यह नतीजा पाकिस्तान के दमनकारी नीतियों और क्षेत्र के संसाधनों को सिस्टमैटिक तरीके से लूट की वजह से है. जिसपर पाकिस्तान जबरन कब्जा किये हुए है.

पाकिस्तान को ठहराया जाय जवाबदेह

रंधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान पीओके में मानवाधिकारों का भयावह तरीके से उल्लंघन कर रहा है. उसे इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिये.

पीओके में क्यों हो रहा प्रदर्शन?

पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में लोग संयुक्त आवामी एक्शन कमेटी (AAC) की अगुवाई में आंदोलन चला रहे हैं. आंदोलनकारियों का कहना है कि पाकिस्तानी हुकूमत अवैध तरीके से उनके इलाके को लूट रही है. आंदोलनकारियों की मांग है कि बिजली दरों में कमी की जाए, स्थानीय लोगों को हाइड्रोपावर परियोजनाओं में हिस्सेदारी दी जाए, पीओके में जड़ बन चुके भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जाए और आरक्षित सीटों को हटाया जाए.

पीओके में इन्हीं मांगों को लेकर लोग सड़कों पर उतरे हुए हैं. मुजफ्फराबाद, कोटली, मीरपुर, रावलकोट और नीलम घाटी समेत पीओके के बड़े क्षेत्र में प्रदर्शन हो रहे हैं. जिसकी वजह से इलाके में व्यापार पूरी तरह से ठप हो गया है. परिवहन रुक चुका है और जनजीवन पूरी तरह से बेपटरी हो गया है. लोग सड़कों पर उतरकर ‘हुक्मरानों देख लो, हम तुम्हारी मौत हैं, कश्मीर हमारा है’ जैसे नारे लगा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- धर्मो रक्षति रक्षितः…,विजयादशमी के अवसर पर विधायक राजेश्वर सिंह ने किया शस्त्र पूजन, पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी रहे मौजूद

अन्य हिस्सों में भी फैला आंदोलन

पीओके से शुरू हुआ यह प्रदर्शन पाकिस्तान के अन्य हिस्सों में भी फैल गया है. जिसे दबाने के लिए पाकिस्तानी सेना और पुलिस लगातार हिंसक रूख अपनाए हुई है. अबतक पुलिस की गोली से 12 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

पीओके से शुरू हुए इस आंदोलन का असर इस्लामाबाद में भी देखने को मिला. जहां वकीलों ने नेशनल प्रेस क्लब में शांतिपूर्ण धरना दिया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शांतिपूर्ण धरना दे रहे वकीलों पर जमकर लाठीचार्ज किया. इस दौरान पुलिस ने पत्रकारों को भी पीटा.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

16 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

31 minutes ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

1 hour ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

1 hour ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

1 hour ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

2 hours ago