दुनिया

टैरिफ दबाव के बीच पुतिन ने की पीएम मोदी की भूमिका की सराहना, डिफेंस एक्सपर्ट ने बताई इसकी वजह

भारत पर अमेरिका की ओर से बनाए जा रहे टैरिफ दबाव के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका की सराहना की. डिफेंस एक्सपर्ट हेमंत महाजन (सेवानिवृत्त रक्षा विशेषज्ञ ब्रिगेडियर) ने बताया कि आखिर इसके पीछे क्या कारण हो सकता है. हेमंत महाजन (सेवानिवृत्त रक्षा विशेषज्ञ ब्रिगेडियर) ने कहा, “पहले तो रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि अमेरिका ने जो टैरिफ लगाया है, उसके चलते रूस से तेल खरीदना चीन और भारत बंद नहीं कर सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो इसका बुरा असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा, क्योंकि भारत और चीन को ओपन मार्केट से तेल खरीदना पड़ेगा. जब डिमांड बढ़ेगी तो खुद-ब-खुद ओपन मार्केट में जो कीमतें हैं, वह ऊपर जाएंगी, जो अच्छी बात नहीं है.”

PM मोदी के समर्थन के दो कारण

उन्होंने आगे कहा कि दूसरा, इससे जो संसाधन आर्थिक रूप से रूस को मिलते हैं, वह कम हो जाएगा. यह रूस का नुकसान है. इसलिए पुतिन कह रहे हैं कि इस प्रकार का टैरिफ गलत है. पीएम मोदी के लिए पुतिन के समर्थन पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करने के दो कारण हैं. पहला, अभी दिसंबर महीने में भारत और रूस के बीच एक वार्षिक शिखर सम्मेलन होने वाला है, जिसमें आर्थिक संबंध, रणनीतिक संबंध, रक्षा सहयोग, तकनीकी सहयोग और अलग-अलग मुद्दों पर बातचीत होगी.

पुतिन चाहते हैं कि भारत और रूस का संबंध आगे बढ़े, जिससे रूसी अर्थव्यवस्था को मदद मिले. इसलिए वह हमारे प्रधानमंत्री की तारीफ करते हैं. लेकिन, इसमें सबसे महत्वपूर्ण यह है कि क्या हमें रूस से सस्ता तेल खरीदना चाहिए या नहीं. डिफेंस एक्सपर्ट ने कहा कि जब तक तेल सस्ता है, तब तक हमें जरूर खरीदना चाहिए. अगर अमेरिका हमें तेल ऑफर करता है, और वह कीमत रूस से कम है, तो हम रूस के बजाय अमेरिका से तेल क्यों न लें? जो ट्रेड डेफिसिट है, वह अमेरिका और भारत के बीच बहुत ज्यादा है, इसलिए हमें अमेरिका से आयात बढ़ाना चाहिए. ईरान हो या कोई और गल्फ देश हो, अगर हमें तेल सस्ते में मिल रहा है, तो हमें लेना चाहिए. सस्ते दामों पर तेल खरीदना हमारे देश की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा होता है.

यह भी पढ़िए: क्या एक और जंग के मुहाने पर पहुंची गई दुनिया? पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर बिगड़े हालात

Also Follow Bharat Express on X

Shreyansh Choubey

Recent Posts

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

14 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

32 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

49 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

1 hour ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

2 hours ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago