Bharat Express DD Free Dish

धर्मो रक्षति रक्षितः…,विजयादशमी के अवसर पर विधायक राजेश्वर सिंह ने किया शस्त्र पूजन, पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा भी रहे मौजूद

MLA Rajeshwar Singh Shastra Poojan: गोमतीनगर के सिटी मांटेसरी स्कूल में भारतीय क्षत्रिय समाज और लोक अधिकार सिविल सोसाइटी के द्वारा आयोजित इस शस्त्र पूजन कार्यक्रम में विधायक राजेश्वर सिंह के अलावा उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और एमएलसी पवन चौहान भी मौजूद रहे.

MLA Rajeshwar Singh Shastra Poojan

MLA Rajeshwar Singh Shastra Poojan: विजयादशमी के मौके पर लखनऊ में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस शस्त्र पूजन कार्यक्रम में सरोजनी नगर से बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने भी हिस्सा लिया. राजेश्वर सिंह के साथ उत्तर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने भी इस आयोजन में शिरकत की.

इस दौरान उन्होंने सनातन धर्म को मानने वाले लोगों से अपील करते हुए कहा कि शस्त्र केवल पराक्रम का प्रतीक नहीं है, बल्कि वह शांति का पोषक और अस्तित्व की रक्षा के लिए अनिवार्य आयाम है.

गोमतीनगर के सिटी मांटेसरी स्कूल में भारतीय क्षत्रिय समाज और लोक अधिकार सिविल सोसाइटी के द्वारा आयोजित इस शस्त्र पूजन कार्यक्रम में विधायक राजेश्वर सिंह के अलावा उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और एमएलसी पवन चौहान भी मौजूद रहे.

Rajeshwar Singh

सच्चे क्षत्रिय का अर्थ

इस अवसर पर डॉ. सिंह ने कहा कि सच्चा क्षत्रिय वही है जो राष्ट्र, धर्म और समाज के लिए अपना जीवन समर्पित करता है. हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह इस गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाए और इसे राष्ट्रीय सेवा में परिवर्तित करे.

dinesh sharma

भगवान राम और महाराणा प्रताप के तस्वीर पर किये पुष्प अर्पित

इस कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने भगवान श्री राम और महाराणा प्रताप की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर विजयादशमी का पर्व मनाया. उसके बाद सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर शस्त्र पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

Rajeshwar Singh

धर्म की रक्षा करें…

कार्यक्रम के दौरान वहां बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग मौजूद रहे. इस दौरान उन्हें बुराई पर अच्छाई की जीत और धर्म की रक्षा करने के बारे में विधायक राजेश्वर सिंह ने बताया.

उन्होंने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की. इसमें उन्होंने लिखा,

धर्मो रक्षति रक्षितः, शस्त्र केवल पराक्रम का प्रतीक नहीं, वे शांति के पोषक और अस्तित्व की रक्षा के अनिवार्य आयाम हैं.

ये भी पढ़ें- गृह मंत्री अमित शाह ने रोहतक में देश की सबसे बड़ी डेयरी यूनिट का किया उद्घाटन, कहा-किसानों की बढ़ेगी आय

राज्य महिला सदस्य एकता सिंह भी रही मौजूद

इस मौके पर छेदी सिंह, एस. पी सिंह, अरविन्द कुमार सिंह, प्रदीप सिंह ‘बब्बू’, श्याम पाल सिंह, एकता सिंह जी( सदस्य राज्य महिला आयोग), संयोगिता सिंह, कर्नल ए. के. सिंह, भानु प्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, देवेंद्र सिंह एवं अन्य लोग मौजूद रहे.

विधायक राजेश्वर सिंह ने विजयादशमी पर्व के अवसर पर आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में आने के लिए सभी लोगों का आभार जताया और उन्हें बधाई दी.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read