देश

पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में 6 महीने के अंदर PoK भारत का हिस्सा बन जाएगा: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के पालघर में एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि देश में जब कांग्रेस की सरकार थी तब क्या होता था. मुंबई में आतंकी हमले होते थे और लोग कहते थे कि आतंकवादी सीमा पार के हैं, अरे सीमा पार के हैं तो आपकी मिसाइल कब के लिए है.

योगी ने कहा कि जैसे पीएम मोदी ने एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकवाद को पूरी तरह से तबाह किया और अब तो आपने देखा होगा कि ब्रिटेन के एक बड़े समाचार पत्र ने ये लिखा कि पाकिस्तान के अंदर पिछले तीन साल में जितने बड़े दुर्दांत अपराधी थे, वो एक-एक करके मारे गए और मारने वालों में भारत की एजेंसियों का हाथ है.

उन्होंने कहा कि हम अपने दुश्मनों की पूजा थोड़े करेंगे. कोई हमारे लोगों को मारेगा तो हम उसको पूजेंगे नहीं, हम भी तो वही करेंगे जिसका वह हकदार है और अब वह हो रहा है. अब तो पीओके को बचाना मुश्किल हो रहा है, आप देखना चुनाव बाद पीएम मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के अगले 6 महीने के अंदर, पाक अधिकृत कश्मीर भी भारत का हिस्सा होगा.

नया भारत

उन्होंने कहा कि इसके लिए हिम्मत चाहिए, दम हो तभी ये काम हो सकता है. कांग्रेस की तरह नहीं, इंडी गठबंधन के नेताओं की तरह, उनकी घटक दलों की तरह नहीं कि हम आतंकवाद पर कुछ नहीं कर सकते क्योंकि ये पाकिस्तान से हैं, यही तो ये लोग बोलते थे. आज अगर वह (पाकिस्तान) कुछ करता है, थोड़ी सी टेढ़ी नजरों से देखता क्या है कि उससे पहले ही उनकी नजरों को निकाल कर बाहर कर दिया जाता है, कहा जाता है कि चुप, ये नहीं चलेगा. ये नया भारत है जो बिना रुके, बिना हटे, बिना डरे आज मोदी जी के नेतृत्व में विकास की जिस यात्रा को आगे बढ़ा रहा है, वह आप सब के सामने है

राम कांग्रेस को नहीं आने देंगे

अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे पर कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भगवान राम 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस को सत्ता में नहीं आने देंगे. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राम मंदिर का निर्माण नहीं होना चाहिए था. अगर कांग्रेस को इतना ही दुख है तो वह इटली में राम मंदिर बनवा सकती है. यदि वे राम मंदिर नहीं चाहते हैं, तो वे ‘बजरंगबली’ (भगवान हनुमान) को समर्पित एक मंदिर बना सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Prakhar Rai

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

5 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

5 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

6 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

7 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

7 hours ago