तनाव और एंग्जायटी से राहत के लिए अपनाएं 5 मिनट की टैपिंग तकनीक
अतीक अहमद का वकील विजय मिश्रा गिरफ्तार
Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के कुख्यात माफिया रहे अतीक अहमद और उसके परिवार पर न जाने कितने मुकदमें लगे हुए हैं. उनके ज्यादातर मुकदमों को अधिवक्ता विजय मिश्रा हाईकोर्ट और डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में लड़ रहे हैं, लेकन अब उन पर भी प्रयागराज पुलिस ने शिकंजा कस लिया है. जानकारी के मुताबिक, विजय मिश्रा को पुलिस ने लखनऊ में हयात रीजेंसी के पास से गिरफ्तार कर लिया है. अतीक के वकील उस समय अपने दोस्तों के साथ कुछ खा पी रहे थे. तभी पुलिस ने तीन गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचकर धावा बोल दिया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई.
बता दें कि अधिवक्ता विजय मिश्रा लंबे समय से अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के अलावा उनके परिवार के कई सदस्यों को केस लड़ रहे हैं. उन्हें अतीक का बेहद करीबी माना जाता है. हालांकि पुलिस ने उनको एक दूसरे मामले में गिरफ्तार किया है.
दरअसल करीब दो महीने पहले अधिवक्ता विजय मिश्रा का प्लाईवुड के एक कारोबारी से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया था, इस मामले में उसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वह कारोबारी को माफिया अतीक अहमद और उसके भाई के नाम पर धमका रहे थे और रंगदारी की बात कर रहे थे. इस मामले में पुलिस ने विजय मिश्रा के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की थी. विजय मिश्र के खिलाफ रंगदारी मांगने का केस दर्ज हुआ था. हालांकि पुलिस ने अभी तक विजय मिश्र की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है.
यह भी पढ़ें- INDIA पर जमकर बरसे शुभेंदु अधिकाकारी, बोले- परिवारवादी और भ्रष्टाचारियों का झुंड है ये गठबंधन, ED-CBI को रोकने के लिए एकसाथ आए
मई के महीने में वकील विजय मिश्रा ने प्लाईवुड कारोबारी सईद से माफिया अतीक अहमद के नाम पर तीन करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी. इस मामले में पुलिस ने शहर के अतरसुइया थाने में दर्ज किया था. उस उनका एक ऑडियो भी वायरल हो हुआ था, जिसमें वह रंगदारी मांग रहे हैं. खबरों के मुताबिक यह भी माना जा रहा है कि अतीक की पत्नी भी शाइस्ता भी उनके संपर्क में हैं. सूत्रों का दावा है कि पुलिस कई दिनों से विजय की तलाश में थी. बीते दिनों प्रयागराज पुलिस ने लखनऊ एसटीएफ से मदद भी मांगी थी. ताकी सही लोकेशन मिलने पर विजय मिश्रा को पकड़ लिया गया.
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…