होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Twitter Review: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म निर्माता करण जौहर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. और ऐसा लग रहा है कि फिल्म को प्रमोट करने के लिए टीम द्वारा की गई सारी मेहनत का फल फिल्म को मिला है. पूरे सोशल मीडिया पर लोगों से पॉजिटीव रिक्शन मिल रहा हैं. धर्मेद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी जैसे क्लासिक कलाकारों के साथ मेन लीड में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आ रहे है. इस फिल्म को देखने के लिए फैंस में काफी एक्साइटमेंट है
रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा घरों फैंस की भीड़ लग गई. अब सोशल मीडिया पर लोगों ने फिल्म का रिव्यू शेयर करना भी शुरू कर दिया है. इस पर ट्विटर यूजर ने जमकर प्यार लूटाया है. जबकि कई लोगों ने फिल्म को “मनोरंजन का पावरहाउस” कहा. इसके साथ ही लोग रणवीर और आलिया की जोड़ी को भी काफी पसंद कर रहे है. इन दोनों के बीच की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है.
एक यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, “ ओल्ड बॉलीवुड युग मॉर्डन कॉन्सेप्ट के साथ वापस आ गया है. क्या फिल्म है, लगभग सभी मिक्स्ड फीलिंग्स का अमेजिंग एक्सपीरियंस.”
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का निर्देशन करण जौहर ने किया है. इसे इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय ने लिखा है. धर्मा प्रोडक्शंस और वायाकॉम18 स्टूडियोज द्वारा निर्मित, यह फिल्म विपरीत व्यक्तित्व वाले एक जोड़े की कहानी है जो प्यार में पड़ जाते हैं और शादी करने से पहले तीन महीने तक एक-दूसरे के परिवारों के साथ रहने का फैसला करते हैं. फिल्म में रणवीर सिंह एक तेजतर्रार पंजाबी लड़के रॉकी रंधावा की भूमिका निभा रहे हैं. आलिया भट्ट एक बंगाली टीवी पत्रकार रानी चटर्जी की भूमिका में हैं.
Pitru Paksha Panchang: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को आश्विन मास की अमावस्या तिथि पर सर्वपितृ…
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…