NABARD Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. नेशनल एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट बैंक (NABARD) ने बैंक के मेडिकल ऑफिसर (BMO) पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार NABARD की आधिकारिक वेबसाइट nabard.org से आवेदन से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है.
NABARD भर्ती 2025 के लिए आवेदन फॉर्म
NABARD Recruitment 2025 Notification Link
नाबार्ड द्वारा यह भर्ती मेडिकल ऑफिसर के पद के लिए की जा रही है. इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास MBBS की डिग्री होना अनिवार्य है. यह डिग्री भारतीय चिकित्सा परिषद (MCI) से मान्यता प्राप्त किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से होनी चाहिए. यदि किसी उम्मीदवार ने सामान्य चिकित्सा (General Medicine) में पोस्टग्रेजुएट डिग्री भी प्राप्त की है, तो वह भी पात्र माना जाएगा.
जो भी उम्मीदवार आवेदन करने की योजना बना रहे हैं, उनकी उम्र 70 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. वहीं, आरक्षित वर्गों के लिए सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट का प्रावधान है.
खुशखबरी यह है कि NABARD की इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं रखा गया है.
ध्यान दें कि आवेदन केवल ऑफलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे. सबसे पहले उम्मीदवार NABARD की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती से जुड़ा विस्तृत नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ें. इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ भरा हुआ आवेदन फॉर्म निर्धारित पते पर अंतिम तारीख से पहले भेज दें.
-भारत एक्सप्रेस
JUSTICE B.R. GAVAI ADDRESS: 9वें एन.सी. चागला मेमोरियल लेक्चर को संबोधित करते हुए सुप्रीम कोर्ट…
PMLA BAIL REJECTED BY HC: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उन्नति फॉर्च्यून होल्डिंग्स लिमिटेड के मुख्य प्रमोटर…
निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में संदिग्ध हालत में मौत. 2014 में…
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में भारत में जन्मी मादा चीता KGP12 ने चार…
मुरादाबाद में होमगार्ड भर्ती की 4800 मीटर दौड़ के दौरान BTech पास अभ्यर्थी की मौत.…
Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी 2026 में 19 सितंबर, शनिवार को मनाई जाएगी. मध्याह्न पूजा…