देश

Tamil Nadu के मंत्री पोनमुडी की महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी सुन भड़कीं कांग्रेस सांसद, कहा- ये पूरी तरह निंदनीय

तमिलनाडु सरकार में मंत्री के. पोनमुडी की महिलाओं और हिंदू तिलक पर अश्लील टिप्पणी को लेकर विवाद गरमाता जा रहा है. करूर सीट से कांग्रेस की लोकसभा सांसद एस. जोतिमणि ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि किसी भी शख्स को महिलाओं के खिलाफ इस तरह की अपमानजनक टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है.

जोतिमणि ने शनिवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “यह सिर्फ मंत्री के. पोनमुडी या किसी अन्य जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति की बात नहीं है. किसी भी पुरुष को, इस देश या दुनिया में कहीं भी, किसी महिला के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का हक नहीं है. ऐसी टिप्पणियां पूरी तरह निंदनीय हैं. मैं इस बात की सराहना करती हूं कि द्रमुक ने तेजी के साथ जवाब दिया. जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को महिलाओं या किसी सामाजिक मुद्दे पर बोलते समय बेहद सावधानी बरतनी चाहिए.”

उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु सरकार में मंत्री के. पोनमुडी के बयान को लेकर मद्रास हाई कोर्ट ने पुलिस को उनके खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था. हाई कोर्ट ने कहा कि अगर पुलिस उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं करेगी तो अदालत को स्वतः संज्ञान लेकर अवमानना की कार्यवाही शुरू करनी पड़ेगी.

इससे पहले, भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने मंत्री के. पोनमुडी के बयान पर सवाल उठाए थे. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था, “उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर अपमानजनक हमले के बाद अब द्रमुक मंत्री के. पोनमुडी ने हिंदू-विरोधी बयानबाजी को आगे बढ़ाया है. एक सार्वजनिक कार्यक्रम में पोनमुडी ने एक अश्लील कहानी सुनाई, जिसमें उन्होंने पवित्र हिंदू प्रतीकों का जिक्र किया. चाहे द्रमुक, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, या राजद हो, ‘इंडिया गठबंधन’ के सदस्य विचारधारा से नहीं, बल्कि हिंदू मान्यताओं का अपमान करने के लिए एकजुट दिखते हैं. उनकी राजनीति अपमान, उकसावे और बहुसंख्यक समुदाय के प्रति जानबूझकर अनादर पर फलती-फूलती है.”

कांग्रेस सांसद ने सुप्रीम कोर्ट पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के बयान पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा, “उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले की आलोचना की है, जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. यह बहुत निंदनीय है कि वह संवैधानिक पद पर बैठे हैं और इसके बावजूद सुप्रीम कोर्ट के फैसले की आलोचना कर रहे हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago