दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय राजधानी में अवैध और कमजोर इमारतों के निर्माण के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों, ठेकेदारों और बिल्डरों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए.
उन्होंने शहर में ऐसी सभी इमारतों को चिह्नित कर उनके खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने की बात कहीं. सीएम गुप्ता का यह बयान मुस्तफाबाद में एक इमारत गिरने की दुखद घटना के बाद आया, जिसमें चार लोगों की जान चली गई.
शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में सीएम गुप्ता ने कहा, “यह बेहद चिंताजनक है कि नियमों की अनदेखी कर कमजोर इमारतों का निर्माण किया जा रहा है. ऐसी इमारतों के निर्माण में शामिल अधिकारियों को दंडित करना आवश्यक है. ठेकेदारों और बिल्डरों को भी जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए. पूरे शहर में ऐसी इमारतों को अधिसूचित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. यह दुखद है कि ऐसी घटनाओं में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं. इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाया जाएगा.”
इससे पहले, सीएम रेखा गुप्ता ने मुस्तफाबाद में तड़के हुई इमारत ढहने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया. इस हादसे में चार लोगों की मौत ने दिल्ली में अवैध निर्माण और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के गंभीर मुद्दे को फिर से उजागर किया है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में सीएम गुप्ता ने लिखा, “मुस्तफाबाद में इमारत गिरने की दुखद घटना से मन बहुत दुखी है. घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. डीडीएमए, एनडीआरएफ, डीएफएस और अन्य एजेंसियां राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं. घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की गई है. मृतकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और शोकाकुल परिवारों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे.”
सीएम रेखा गुप्ता ने साफ किया कि दिल्ली सरकार इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए गंभीर है. उन्होंने जांच के आदेश देते हुए कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ घायलों के इलाज पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…
U19 Asia Cup 2026 में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट से हार मिली.…
Siddharthnagar Golgappa Food Poisoning: यूपी के सिद्धार्थनगर में दिवाली के दौरान गोलगप्पे खाने से 150…
Diwali 2026: दिवाली की रात मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए श्री सूक्त, कनकधारा…