देश

Pathankot News: सनी देओल को ढूंढकर लाने वाले को मिलेगा 50 हजार रुपये इनाम, पठानकोट में लगे गुमशुदगी के पोस्टर

BJP MP Sunny Deol: बॉलीवुड अभिनेता और बीजेपी सांसद सनी देओल लापता हो गए हैं. उनकी गुमशुदगी के पोल्टर लगाए गए हैं. पोस्टर में लिखा गया है कि ढूंढ कर लाने वाले को 50 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा. जिसके बाद से सनी देओल की गुमशुदगी की चर्चा हर तरफ हो रही है. ये पोस्टर पठानकोट में लगाए गए हैं.

बस स्टैंड पर लगाए गए गुमशुदगी के पोस्टर

बता दें कि सनी देओल गुरदासपुर-पठानकोट लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद हैं. लोकसभा क्षेत्र में रहने वाले लोगों का कहना है कि चुनाव जीतने के बाद से अब तक सनी देओल क्षेत्र में एक बार भी दिखाई नहीं दिए हैं. इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में कोई भी विकास काम नहीं करवाया है. इसी से नाराज होकर लोगों ने उनकी गुमशुदगी के पोस्टर लगा दिए हैं. ये पोस्टर पठानकोट के सरना बस स्टैंड पर लगाए गए हैं.

पहले भी लगाए जा चुके हैं पोस्टर

पठानकोट जिले के हसका भोआ के लोगों ने सरना बस स्टैंड पर सनी देओल के लापता होने के पोस्टर चस्पा किए हैं. पठानकोट में ये पहली बार नहीं हुआ है जब बीजेपी सांसद सनी देओल के लापता होने के पोस्टर लगाए गए हैं. इससे पहले हल्का पठानकोट और सुजानपुर में भी ऐसे पोस्टर चस्पा किए जा चुके हैं. पोस्टर चिपकाए जाने के बाद भी आज तक सनी देओल ने इन क्षेत्रों का दौरा नहीं किया है. सनी देओल अपने संसदीय क्षेत्र में कभी नहीं गए हैं. जिसको लेकर लोगों में गुस्सा दिखाई दे रहा है. स्थानीय लोगों ने विरोध करते हुए बस में सफर करने वालों को भी पोस्टर बांटे. जिससे सांसद तक उनकी बातें पहुंच सकें.

यह भी पढ़ें- Rajasthan New CM: “किरोड़ी लाल मीणा को बनाया जाए मुख्यमंत्री”, कांग्रेस MLA ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

विकास कार्य न कराने का लगाया आरोप

विरोध कर रहे लोगों का आरोप है कि सनी देओल सांसद बनने के बाद कभी अपने क्षेत्र का दौरा नहीं किया. उन्होंने इस क्षेत्र में विकास के नाम पर एक भी काम नहीं करवाया है. लोगों ने मांग की है कि 2024 के चुनाव में कोई भी पार्टी ऐसे नेताओं को टिकट न दे जो जीतने के बाद जनता के बीच नहीं जाते हैं. उन लोगों का ये भी कहना है कि सनी देओल ने लोगों को बेवकूफ बनाकर जीत हासिल की है. उनका कहना है कि जो भी सनी देओल को खोजकर लाएगा, उसे 50 हजार रुपये नकद इनाम दिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

8 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

8 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

9 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

10 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

10 hours ago