लाइफस्टाइल

सेहत को रखना है फिट तो सर्दियों में खाए अखरोट, जानें खाने की मात्रा और सही समय

Walnut: सर्दियां शुरु हो गई हैं. ऐसे में मौसम खराब होने की वजह से सर्दी, जुकाम जैसी बीमारियां होने लगती है इसलिए आपको अपने सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है. अगर आप सर्दियों में अपने स्वास्थ का ध्यान रखना चाहते हैं तो अखरोट खाना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. आपको बता दें कि सर्दियों में अखरोट को कच्चा खाने की बजाए भिगोकर खाया जाए तो इसका फायदा और बढ़ जाता है. इसके लिए रात में सोने से पहले अखरोट को भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट इसे खा लें. तो आइए जानते है अखरोट खाने के फायदे.

अखरोट खाने के फायदे

वजन करें कंट्रोल

बढ़ता वजन आत के दौर में एक बड़ी समस्या है. वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है जंक फूड लोग अपनी डाइट में तली-भुनी चीजें खाना काफी पसंद करते है जिसकी वजह से उनका वजन बढ़ जाता है. ऐसे में वजन कम करने में अखरोट अहम भूमिका निभा सकता है. ये बॉडी के आपकी बॉडी से एक्स्ट्रा फैट कम करने में मदद करता है. इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो वजन को कंट्रोल रखने में मदद करता है.

ये भी पढ़ें:इस खास मॉर्निंग ड्रिंक से दिन की शुरुआत करती हैं Tahira Kashyap, इम्यूनिटी बढ़ाने में करेगा मदद

दिल और दिमाग के लिए फायदेमंद

सुबह खाली पेट भीगे हुए अखरोट खाने से सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. यह दिल और दिमाग दोनों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. इससे शरीर का गंदा कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है. अखरोट खाने से ब्लड सेल्स ठीक से काम करते हैं. साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी काफी अच्छा रहता है.

स्किन के लिए फायदेमंद

अखरोट स्किन को स्वस्थ और मुलायम बनाने के लिए भी जाना जाता है. इसमें मौजूद विटामिन-ई त्वचा को मुलायम बनाने के साथ पोषण भी दे सकता है. इतना ही नहीं अखरोट खाने से त्वचा में नमी बनी रहती है इसलिए अगर आप अपनी त्वचा को मुलायम बनाए रखना चाहते हैं तो रोजाना अखरोट खाएं.

कब और कितनी मात्रा में खाएं अखरोट

एक दिन में सुबह खाली पेट 1-2 अखरोट खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. आपकी इम्यूमिटी कमजोर है तो आप एक दिन में सिर्फ एक ही अखरोट का सेवन कर सकते है. अखरोट खाने का सबसे अच्छा तरीका है एक अखरोट को रात भर भिगोकर छोड़ दे. भिगोए हुए अखरोट कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को बड़ी राहत, E85 के साथ अब E100 एथेनॉल पर चलने वाली गाड़ियों को भी मंजूरी

केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…

44 minutes ago

SIR विवाद पर डैमेज कंट्रोल, वीडियो से सफाई, सोशल मीडिया पर जवाब; चुनाव आयोग ने बदले 5 बड़े फैसले

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…

1 hour ago

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यूपी भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल, चुनाव अभियान को मिलेगी गति

2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…

1 hour ago

सिगरेट-शराब पर टैक्स से लेकर बार रूम तक! जानिए महिला वकीलों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…

2 hours ago

Delhi Riots Case: ‘हाजिरी और दिल्ली से छूट नहीं!’ जानिए सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका पर क्या कहा?

Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…

3 hours ago