होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इस फिल्म ने रिलीज के दस दिन के अंदर ही इतिहास रच दिया है. यह दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. ‘एनिमल’ ने ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘दंगल’ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.
फिल्म ‘एनिमल’ रिलीज से पहले ही चर्चा में थी. इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अच्छी कमाई की. रिलीज के दस दिन बाद भी इस फिल्म की चर्चा हर तरफ हो रही है. कई दर्शक इस फिल्म को बार-बार देख रहे हैं. इसलिए रणबीर बॉक्स ऑफिस पर हावी नजर आ रहे हैं.
फिल्म ‘एनिमल’ 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. एनिमल ने ओपनिंग डे पर 63.8 करोड़ का कलेक्शन किया. दूसरे दिन 66.27 करोड़, तीसरे दिन 71.46 करोड़, चौथे दिन 43.96 करोड़, पांचवें दिन 37.47 करोड़, छठे दिन 30.39 करोड़, सातवें दिन 24.23 करोड़, आठवें दिन 22.95 करोड़, 34.74 दसवें दिन करोड़ और दसवें दिन 37 करोड़. कुल मिलाकर फिल्म ने रिलीज के 10 दिनों में 432.27 करोड़ की कमाई कर ली है. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 660 करोड़ का कलेक्शन किया है.
ये भी पढ़ें- एक्स वाइफ के साथ इवेंट में पहुंचे आमिर खान, दामाद के साथ दिखी खास बॉन्डिंग, देखें वीडियो
फिल्म ‘एनिमल’ का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है. इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ-साथ रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी अहम भूमिका निभा रहे हैं. ‘एनिमल’ ने रिलीज के 10वें दिन भारत में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल से पहले अर्जुन रेड्डी, कबीर सिंह दर्शकों के सामने आ चुके हैं. यह फिल्म 100 करोड़ के बजट पर बनी है. अब सभी का ध्यान इस बात पर है कि फिल्म ‘एनिमल’ कितने करोड़ का कलेक्शन करेगी.
रणबीर कपूर की एनिमल विक्की कौशल की सैम बहादुर से क्लैश हो रही है. दोनों ही फिल्मों को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. लेकिन कमाई के मामले में रणबीर की एनिमल ने बाजी मार ली है. फिल्म ‘एनिमल’ हर दिन करोड़ों रुपए की कमाई कर रही है. इस फिल्म में रणबीर के साथ बॉबी देओल के काम की भी हर तरफ सराहना हो रही है.
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने प्रयासों से लाभ…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर में नए अवसर और…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज गजकेसरी योग का प्रभाव…
Singh Rashi Aaj Ka Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन समझदारी और…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मान-सम्मान और…