किरिष का सुनेगा गाना (Krish ka sunega gana) सोशल मीडिया पर अगर आप एक्टिव हैं तो ये वाली रील आपने जरूर देखी होगी. आजकल हर किसी के जुबान पर यहीं शब्द है. इसमें एक लड़का जो मानसिक रूप से ठीक नहीं है, वो गाना गुनगुनाते हुए नजर आ रहा है. अगर आप उस लड़के के बारे में जानना चाहते हैं तो आप सही जगह आए हैं. चलिये बताते हैं कि आखिर यह वायरल लड़का कौन है? उससे पहले जानते हैं कि आखिर ये वीडियो इतना फनी क्यों है?
वायरल वीडियो में लड़का कुछ लोगों से पूछता है कि किरिष का गाना सुनेगा. हां कहने पर लड़का गाना शुरू करता है. अजीब फनी हरकतें करते हुए लड़का ‘दिल ना दिया’ गाता है और अंत में बोलता है ‘ले बेटा’. गाने के साथ में लड़के ने ‘ले बेटा’ इतना फनी तरीके से बोलता है कि वह लोगों को काफी पसंद आता है.
फिर क्या था, लड़का देखते ही देखते वायरल हो जाता है. हर तरफ लोग उसी की बातें करते दिख रहे हैं.
यह रील जमशेदपुर के एक लड़के की है. सोशल मीडिया के अनुसार इस लड़के का नाम धूम है. एक वायरल वीडियो में लड़का अपने बारे में बताता है कि उसकी मां का नाम पार्वती है. उसे उसकी सौतेली मां खाना नहीं देती इसलिए वह बाहर रहता है. जानकारी के अनुसार वायरल लड़का कूड़ा बिनने का काम करता है.
ये भी पढ़ें- ताऊ तू…तेरी छोरी की उम्र की हूं मैं…, बदतमीजी करने वाले ताऊ पर भड़कीं प्रांजल दहिया, बीच शो में लगा दी क्लास
इस वायरल वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. चाहे ऑफिस हो या घर लोगों की जुबान पर ‘किरिष का सुनेगा गाना’ चढ़ा हुआ है. अब इस डायलॉग को लेकर सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रियेटर्स तरह-तरह के फनी रील बना रहे हैं.
इसलिए कहते हैं कि सोशल मीडिया का कोई भरोसा नहीं है इसपर कौन कब वायरल हो जाए. जो भी हो इस लड़के का डॉयलॉग लोगों की जुबान पर चढ़ चुका है. जिसे सुनकर लोगों के चेहरे खिल उठते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ी एफआईआर को रद्द करने के आदेश को चुनौती…
CJP Protest Permission Denies: दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन…
Fertilizer Shortage In India: 27 जुलाई तक देश के गोदामों में करीब 65 लाख टन…
Jewar Airport Renamed On PM Modi Name: उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट ने गौतमबुद्धनगर के…
Saudi Arabia Attack: यमन के हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब के प्रमुख एयरपोर्ट पर हमले…
Sarva Pitru Amavasya 2026 Daan: सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों के तर्पण, श्राद्ध और दान-पुण्य का…