देश

NDTV Adani Deal: प्रणय और राधिका रॉय का इस्तीफा, अडानी ग्रुप टेकओवर के करीब

NDTV Adani Deal: अडानी ग्रुप का नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (NDTV) पर अधिग्रहण लगभग पूरा हो चुका है. एनडीटीवी के संस्थापक प्रणय रॉय और उनकी पत्नी राधिका रॉय ने मंगलवार को प्रवर्तक समूह की इकाई आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है. आरआरपीआर होल्डिंग के निदेशक मंडल ने नए निदेशकों की नियुक्ति की मंजूरी भी दे दी है.

अडाणी ग्रुप ने अगस्त महीने में आरआरपीआर का अधिग्रहण कर लिया था. आरआरपीआर के पास एनडीटीवी (NDTV) की 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी है. हालांकि, प्रणय रॉय और उनकी पत्नी राधिका  रॉय के पास अभी भी प्रवर्तक के रूप में एनडीटीवी में 32.26 प्रतिशत की हिस्सेदारी है और उन्होंने चैनल के निदेशक मंडल से इस्तीफा नहीं दिया है. प्रणय रॉय अभी भी एनडीटीवी के चेयरपर्सन और राधिका रॉय कार्यकारी निदेशक हैं.

एनडीटीवी ने भेजी शेयर बाजारों को सूचना

एनडीटीवी की ओर से मंगलवार को शेयर बाजारों को सूचना भेजी गई. सूचना में ये भी कहा गया कि प्रणय रॉय और राधिका रॉय ने आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड (आरआरपीआरएच) के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है.

नए निदेशकों की नियुक्ति को मंजूरी

एनडीटीवी ने कहा कि आरआरपीआर होल्डिंग के निदेशक मंडल ने सुदिप्त भट्टाचार्य, संजय पुगलिया और सेंतिल सिन्नैया चेंगलवारायण की बोर्ड में निदेशक के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. आरआरपीआरएच के निदेशक मंडल की मंगलवार को हुई बैठक में इन नियुक्तियों और इस्तीफों को मंजूरी दी गई.

अडानी ग्रुप की मीडिया कंपनी के सीईओ हैं पुगलिया

अडाणी ग्रुप ने इस सप्ताह आरआरपीआर होल्डिंग्स का नियंत्रण हासिल कर लिया है. सुदिप्त भट्टाचार्य, संजय पुगलिया और चेंगलवारायण कंपनी में अडाणी ग्रुप की ओर से मनोनीत किए गए हैं. बता दें, कि संजय पुगलिया अडानी ग्रुप की मीडिया कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हैं. यानी ये साफ हो गया कि अडानी ग्रुप का एनडीटीवी पर अधिग्रहण लगभग पूरा हो गया है.

प्रणय रॉय ने लिया था 400 करोड़ का कर्ज

दरअसल, एनडीटीवी के संस्थापक प्रणय रॉय और उनकी पत्नी राधिका रॉय ने साल 2009 में रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़ी एक कंपनी से 400 करोड़ रुपए का ब्याज-मुक्त ऋण लिया था. ये कंपनी विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (वीसीपीएल) थी. इस कर्ज के बदले वीसीपीएल को वॉरंट को आरआरपीआर होल्डिंग्स के शेयर में बदलने का अधिकार मिल गया था. आरआरपीआर होल्डिंग्स के पास एनडीटीवी की 29.2 प्रतिशत हिस्सेदारी है. अडाणी ग्रुप ने बीते अगस्त महीने में वीसीपीएल का अधिग्रहण कर लिया था और उसने वॉरंट को शेयरों में बदलने की बात रखी थी.

ये भी पढ़ें: Gautam Adani: एनडीटीवी का अधिग्रहण एक जिम्मेदारी: गौतम अडानी

एनडीटीवी की ओर से शुरुआत में विरोध करते हुए कहा था कि उनके साथ इस पर बातचीत नहीं हुई है. लेकिन इस सप्ताह की शुरुआत में उन्होंने इसकी अनुमति दे दी. इससे वीसीपीएल के पास आरआरपीआर होल्डिंग की 99.5 प्रतिशत हिस्सेदारी आ गई.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

8 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

1 hour ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

1 hour ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

3 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago