देश

Gujarat Election: गुजरात में बोले CM योगी- गोधरा में रामभक्तों ने बलिदान दिया, कांग्रेस आस्था का अपमान करती थी

Gujarat Election: गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल आमने-सामने हैं. यूपी के सीएम योगी आदित्यानाथ (CM Yogi) भी गुरजात में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं. सीएम योगी ने गोधरा में भी एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 20 साल पहले इसी गोधरा में राम भक्तों को राम मंदिर के निर्माण के लिए अपने जीवन का बलिदान देना पड़ा था.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है कि आज अयोध्या में भव्य और दिव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है. सीएम योगी ने चुनावी रैली (Gujarat Election) की संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर भारत की आस्था का सम्मान भी है. गोधरा के राम भक्तों के प्रति सम्मान का भाव भी है.

देश की आस्था का सम्मान हो रहा है- सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ (CM Yogi) ने अपनी चुनावी रैली में कहा कि बिना रूके, बिना डिगे और बिना झुके आज देश की आस्था का सम्मान हो रहा है. उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण हुआ. उज्जैन में महाकाल के महलों का निर्माण हो रहा है. केदार पुरी और बद्रीनाथ धाम को भी भव्य और दिव्य बनाया जा रहा है.

हमारे पास हर मर्ज का इलाज है- सीएम

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि हर बीमारी और हर मर्ज का हमारे पास उपचार है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो बीमारी दी उसका इलाज भी प्रधानमंत्री मोदी जी कर रहे हैं. कांग्रेस आस्था का अपमान करती थी, लेकिन उसको सम्मान में बदलने का काम मोदी जी ने किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ ने कहा कि आतंकवाद का भी समाधान हो रहा है.

ये भी पढ़ें : Gujarat Election: इस गांव में 1983 के बाद से पार्टियों के प्रचार पर है बैन, वोट न देने पर 51 रुपए का जुर्माना

बता दें कि गुजरात (Gujarat Election) में दो चरणों में मतदान होना है. पहले चरण के लिए एक दिसंबर तो वहीं दूसरे चरण के लिए पांच दिसंबर को मतदान होगा. तो वहीं आठ दिसंबर को नतीजे सामने आएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

43 minutes ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

45 minutes ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

2 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

3 hours ago