देश

बिहार में आने वाली है रोजगार की बहार? प्रशांत किशोर ने किया ऐसा दावा, जिसे सुनकर युवाओं के चेहरे पर छा जाएगी खुशी

बिहार में चार विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर प्रचार अभियान रफ्तार पकड़ता जा रहा है. जन सुराज पार्टी के स्टार प्रचारक प्रशांत किशोर ने बुधवार को रामगढ़ विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार ने लोगों को जाति के आधार पर बांटकर राज किया.

प्रशांत किशोर दुर्गावती, रामगढ़, नुआंव और मोहनियां प्रखंड की कल्याणपुर, अकोल्ही, सदुल्लहपुर डरवन, देवकली, अकोढ़ी पंचायत पहुंचे और जन सुराज के प्रत्याशी सुशील सिंह कुशवाहा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया.

नीतीश सरकार पर बोला हमला

प्रशांत किशोर ने रामगढ़ की जनता को कहा कि आपका भाजपा को दिया गया हर वोट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ताकत बढ़ाएगा. नीतीश कुमार जिन्होंने जमीन का सर्वे करवाया और घर-घर में विवाद करवाए, जब हमने विरोध किया तो कुछ समय के लिए रोक दिया गया. लेकिन, वे दोबारा सर्वे करवाएंगे और जब आपके कागजों पर एक भी भाई-बहन हस्ताक्षर नहीं करेगा तो उस जमीन पर आपका मालिकाना हक खत्म हो जाएगा.

जाति के आधार पर बांटकर राज किया- PK

उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली के बिल में भारी बढ़ोतरी हुई है और इस बढ़ोतरी के कारण गरीब परिवार अपना बिल नहीं भर पा रहे. लालू यादव और नीतीश कुमार ने पिछले 35 सालों में बिहार को जाति के आधार पर बांटकर राज किया.

यह भी पढ़ें- Ayushman Vaya Vandana Card से 70 साल से ज्यादा उम्र वालों का होगा मुफ्त उपचार: PM Modi

प्रशांत किशोर ने जन सुराज पार्टी के तीन बड़े संकल्पों के बारे में जनता को बताते हुए कहा कि 2025 में जब जन सुराज की व्यवस्था आएगी तो 60 साल से ज्यादा उम्र के प्रत्येक लोगों को हर महीने 2,000 रुपये पेंशन मिलेगी. उन्होंने महंगाई के इस दौर में सिर्फ 400 रुपये पेंशन देने को लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि 2025 छठ के बाद बिहार के युवाओं के लिए बिहार में ही रोजगार की व्यवस्था की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

7 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

8 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

9 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

10 hours ago