Bharat Express DD Free Dish

जनता जानती है..! नवादा में गरजे प्रशांत किशोर, अनंत सिंह पर खुला PK का राज

Prashant Kishor In Nwada: नवादा पहुंचे जन सुराज के संस्थापर प्रशांत किशोर यानी PK ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से लेकर नीतीश कुमार तक को निशाने पर लिया है. जानिए उन्होंने किन-किन मुद्दों पर दोनों नेताओं को घेरा?

प्रशांत किशोर, Prashant Kishor, जन सुराज, Jan Suraj, नवादा न्यूज, Nawada News, नीतीश कुमार, Nitish Kumar, सम्राट चौधरी, Samrat Choudhary, नीरज कुमार, Neeraj Kumar, अनंत सिंह, Anant Singh, बिहार राजनीति, Bihar Politics, Prashant Kishor Nawada speech, Jan Suraj Bihar updates, Prashant Kishor targets Nitish Kumar, Bihar graduate constituency election news

प्रशांत कुमार

Prashant Kishor In Nwada: नवादा/अमन: बिहार की राजनीति में लगातार सक्रिय जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर बुधवार को नवादा पहुंचे. उन्होंने आगामी पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने राज्य की एनडीए सरकार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर तीखे राजनीतिक हमले किए. प्रशांत किशोर ने बेरोजगारी, पलायन और राज्य में बाढ़ की स्थिति को लेकर सरकार को आड़े हाथ लिया.

संकट में दीया जलाने का ढोंग (Prashant Kishor Nawada speech)

केंद्र और राज्य सरकार के ‘विकसित भारत’ अभियानों पर तंज कसते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि आज बिहार का एक बड़ा हिस्सा भीषण बाढ़ की समस्या से जूझ रहा है और लाखों लोग बेहाल हैं, जबकि दूसरी तरफ उत्सव के नाम पर दीया जलाया जा रहा है.

उन्होंने सवाल उठाया कि अगर राज्य की जनता ही समस्याओं के दलदल में फंसी है, तो यह विकास का ढोंग किसके लिए किया जा रहा है? उन्होंने कहा कि आज हालात यह हैं कि कई इलाकों से खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीरें तक गायब होने लगी हैं.

पलायन पर सरकार को घेरा (Prashant Kishor targets Nitish Kumar)

युवाओं के पलायन और बेरोजगारी के मुद्दे पर बोलते हुए PK ने कहा कि बिहार के नौजवानों को आज भी रोजगार के लिए दूसरे राज्यों की ओर भटकना पड़ रहा है, लेकिन सरकार सिर्फ कागजी और बड़े-बड़े दावे करने में व्यस्त है. उन्होंने कहा कि जनता अब सब कुछ समझ चुकी है और आने वाले चुनावों में इन नाकामियों का पूरा हिसाब लेगी.

नीरज कुमार और अनंत सिंह पर क्या बोले? (Prashant Kishor On Anant Singh)

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार पर निशाना साधते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि उन्होंने क्या कहा और क्या किया, यह जनता से छिपा नहीं है.

ये भी पढ़ें: मंदिर के नाम मुस्लिम महिला की ‘वसीयत’, संभल में पति के इंतकाल के बाद आखिर क्या हुआ?

मोकामा विधायक अनंत सिंह द्वारा जन सुराज को समर्थन दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति या नेता पार्टी के साथ जुड़ना चाहता है और समर्थन देना चाहता है, तो इसमें कोई आपत्ति नहीं है. जन सुराज सभी को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है. प्रशांत किशोर के इन तीखे तेवरों ने नवादा समेत पूरे बिहार की सियासी सरगर्मी को और तेज कर दिया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read