देश

Pratapgarh: अखिलेश यादव का स्वागत करने पहुंचे पूर्व विधायक की हार्ट अटैक से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Pratapgarh News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव का स्वागत करने पहुंचे सपा के पूर्व विधायक की हार्ट अटैक से मौत हो गई है. घटना के बाद से सपा पार्टी के साथ ही उनके परिवार में मातम पसर गया है. अखिलेश यादव यहां दो दिवसीय समाजवादी प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने पहुंचे थे. इसी दौरान सपा विधायक उनसे मिलने के लिए पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद ही उनकी हालत बिगड़ी और उनको तुरंत अस्‍पताल ले जाया गया, जहां चिकित्‍सकों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया. डॉक्‍टरों ने बताया कि, उनकी हार्ट अटैक से मौत हुई है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, प्रतापगढ़ जिले में समाजवादी पार्टी की ओर से दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बुधवार को समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव भी पहुंचे थे. कार्यक्रम में अखिलेश के पहुंचने की जानकारी पूर्व विधायक श्‍याद अली को भी हुई और वह उनसे मिलने के लिए पीडब्‍ल्‍यूडी गेस्‍ट हाउस पहुंच गए और सपा मुखिया से मुलाकात भी की. इसके बाद अचानक उनकी हालत बिगड़ने लगी तो कार्यकर्ता उनको लेकर अस्‍पताल भागे, लेकिन डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पूरे कार्यक्रम और सपा पार्टी में हड़कंप मच गया. श्‍याद अली बीरापुर विधानसभा से विधायक रह चुके हैं. इस खबर के बाद से ही जहां एक ओर पूर्व विधायक श्‍याद अली के परिवार में मातम पसर गया है तो वहीं दूसरी ओर सपा कार्यकर्ताओं में भी शोक की लहर दौड़ गई है. बेलखनाथ धाम के चौखड़ा गांव के रहने वाले श्याद अली के घर में देर रात तक सपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा. अखिलेश यादव भी उनके घर पहुंचे थे. मृतक विधायक परिवार के साथ पिछले कुछ दिनों से अचलपुर मोहल्‍ले में रह रहे थे.

ये भी पढ़ें- Etawah News: ट्रेन के एसी कोच में दिखा सांप, डर के मारे रात भर सो नहीं पाए यात्री

अखिलेश ने किया ट्वीट

श्याद अली के निधन के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने X पर पोस्ट करते लिखा कि “अत्यंत दुखद! प्रतापगढ़ से विधायक रहे श्याद अली का इंतकाल, अपूरणीय क्षति! दिवंगत आत्मा को शांति दें भगवान. दुःख की इस घड़ी में समस्त परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो. भावपूर्ण श्रद्धांजलि!”

 

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

6 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

6 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

6 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

7 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

7 hours ago