हादसे में कार के उड़े परखच्चे
Kushinagar Accident: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं और दो की मौत हो गई है और तीन युवक घायल हो गए हैं. तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद यह हादसा हुआ है. तीनों घायलों को पुलिस ने गाड़ी से निकालने के बाद कप्तानगंज सीएचसी में भर्ती कराया है, जहां हालत गम्भीर बताई जा रही है. कार सवार गोरखपुर से आ रहे थे. बताया जा रहा है कि वे सभी जन्म दिन की पार्टी कर लौट रहे थे कि तभी कप्तानगंज थाने के बगहा वीर बाबा स्थान पर हादसा हुआ.
यह हादसा कुशीनगर जिले में गुरुवार की सुबह हुआ है. घटना के बाद चीख-पुकार मच गई. आनन-फानन में आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया और आगे की कार्रवाई में जुट गई. जनपद के कप्तानगंज के परबगहा वीर बाबा के स्थान के पास ही गोरखपुर-कप्तानगंज मार्ग पर अनियंत्रित कार पलट गई और कार में सवार पांच लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन बुरी तरह से घायल हो गए हैं. घटना का वीडियो और फोटो सामने आया है, जिसमें कार के परखच्चे उड़े दिखाई दे रहे हैं.
दुर्घटना में कार सवार कप्तानगंज के दीपक चौधरी व अरमान अंसारी की मौत हो गई है. पुलिस के मुताबिक दोनों कार की अगली सीट पर बैठे थे तो वहीं कार में तीन अन्य लोग भी सवार थे जो कि कप्तानगंज के ही थे, जिनका नाम विवेक पासवान, नीरज यादव, अमन यादव बताया जा रहा है. तीनों गंभीर रूप से घायल हैं. जानकारी सामने आई है कि पांचो युवक आपस में दोस्त थे और सुबह एक साथ गोरखपुर से जन्मदिन पार्टी कर निकले थे. फिलहाल घायलों का उपचार चल रहा है. पुलिस ने बताया कि पांचों के घरों में घटना की सूचना दे दी गई है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…