देश

इंस्टाग्राम पर क्या थी प्रतीक यादव की आखिरी पोस्ट? जमकर वायरल हो रहा है वीडियो; सोशल मीडिया पर बढ़ी हलचल

Prateek Yadav Last Post: राजनीति और समाज गलियारे से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद खबर सामने आई है. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के छोटे भाई और बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव अब हमारे बीच नहीं रहे. महज 38 साल की उम्र में उनके इस तरह अचानक चले जाने से हर कोई स्तब्ध है. फिटनेस के प्रति बेहद सजग रहने वाले प्रतीक की मौत ने न केवल यादव परिवार, बल्कि उनके चाहने वालों को भी गहरे सदमे में डाल दिया है.

मौत से पहले का वो रोमांच

प्रतीक यादव की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उनकी आखिरी पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है. यह पोस्ट उनके जिंदादिल स्वभाव की गवाही देती है. अप्रैल के महीने में प्रतीक अमेरिका के लास वेगास गए थे, जहां उन्होंने एयरोबेटिक का लुत्फ उठाया था. वायरल वीडियो में प्रतीक एक फाइटर जेट (EA-300) के अंदर आसमान की ऊंचाइयों में कलाबाजियां करते नजर आ रहे हैं.

वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने बड़े रोमांच के साथ लिखा था- “जन दहाड़ रहा है आसमान खुला हुआ है… मैने कंट्रोल अपने हाथों में लिया हुआ है… बादलों के बीच से गुजरते हुए ऐसा लगा मानो टॉप गन फिल्म का कोई सीन जी रहा हूं.” वीडियो में उनके चेहरे पर डर नहीं बल्कि एक अलग ही चमक और जीत का अहसास दिख रहा है. दुखद बात यह है कि इस ट्रिप पर वह अकेले ही थे उनके साथ पत्नी अपर्णा या बच्चे नजर नहीं आए.

ये भी पढ़ें- सपा प्रवक्ता के विवादित बयान पर ब्राह्मण समाज में आक्रोश, टिप्पणी के बाद मांगी माफी

फिटनेस फ्रीक की मौत पर गहराया रहस्य

प्रतीक की मौत जितनी अचानक है उतनी ही हैरान करने वाली भी. डॉक्टरों के मुताबिक जब उन्हें अस्पताल लाया गया, तब उनके शरीर में कोई हलचल नहीं थी और उन्हें ‘ब्रॉट डेड’ घोषित कर दिया गया. किसी को यकीन नहीं हो रहा कि जो शख्स अपनी सेहत का इतना ख्याल रखता हो उसे अचानक क्या हुआ?

इसी वजह से अब इस मामले में सियासत और जांच की मांग भी तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी ने इस पूरी घटना पर गहरा संदेह जताया है. सपा प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने कहा कि प्रतीक अपनी फिटनेस को लेकर काफी गंभीर थे ऐसे में उनकी मौत सामान्य नहीं लग रही. पार्टी ने योगी सरकार से इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है ताकि मौत की असली वजह साफ हो सके. एक तरफ परिवार में मातम पसरा है, तो दूसरी तरफ उनके आखिरी वीडियो को देखकर लोग बस यही कह रहे हैं कि जिंदगी का कोई भरोसा नहीं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

35 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

50 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

1 hour ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

1 hour ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

2 hours ago