Bharat Express DD Free Dish

कोलकाता पुलिस की बड़ी सफलता: माओवादी नेता श्रद्धा विश्वास गिरफ्तार, वरिष्ठ सदस्य ने किया आत्मसमर्पण

Maoist Leader Arrest: कोलकाता पुलिस STF ने माओवादी महिला नेता श्रद्धा विश्वास को गिरफ्तार किया, जिन पर 15 लाख का इनाम था. साथ ही माओवादी जोनल कमेटी सदस्य मधाई पात्रा ने आत्मसमर्पण कर हिंसा छोड़ने की अपील की. यह वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता है.

Maoist Leader Arrest: कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए श्रद्धा विश्वास उर्फ बेला, आशा, दीपा, पंचमी और संध्या (55) को गिरफ्तार किया है. वह प्रतिबंधित संगठन CPI (माओवादी) की रीजनल कमेटी सदस्य बताई जा रही हैं. झारखंड सरकार ने उनके नाम पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उनके खिलाफ झारखंड में करीब 23 मामले दर्ज हैं.

लंबे समय से फरार

श्रद्धा विश्वास पर आरोप है कि वह कई वर्षों से माओवादी गतिविधियों (Maoist activities) में शामिल रही और संगठन के लिए काम करती रही. STF की टीम ने उन्हें कल गिरफ्तार कर लिया, जिससे सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी राहत मिली है.

वरिष्ठ माओवादी नेता ने किया आत्मसमर्पण

इसी बीच एक और अहम घटनाक्रम सामने आया. CPI (माओवादी) के जोनल कमेटी सदस्य मधाई पात्रा उर्फ समर दा, सुभाष और सुजॉय (53) ने कोलकाता पुलिस आयुक्त अजय नंद के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. उन्होंने लगभग तीन दशक तक हिंसक गतिविधियों में हिस्सा लिया था.

ये भी पढ़ें-वीआईपी कल्चर को ‘बाय-बाय’: अब बस और ट्रेन में नजर आएंगे गुजरात के राज्यपाल, छोड़ दी सुरक्षा और लग्जरी गाड़ियां!

हिंसा छोड़ने की अपील

मधाई पात्रा ने आत्मसमर्पण करते हुए कहा कि अब वह हिंसा का रास्ता छोड़ चुके हैं और चाहते हैं कि उनके साथी भी हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटें. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे बेहतर भविष्य के लिए समाज में सकारात्मक भूमिका निभाएं.

ये भी पढ़ें-पुडुचेरी में रंगासामी का ‘पंच’! 5वीं बार सत्ता पर जमाया कब्जा; जानें ‘किंगमेकर’ से फिर ‘किंग’ कैसे बने NR?

पुलिस की बड़ी उपलब्धि

एक तरफ जहां STF ने वांछित महिला माओवादी को गिरफ्तार किया, वहीं दूसरी ओर एक वरिष्ठ सदस्य ने आत्मसमर्पण कर दिया. यह दोनों घटनाएं माओवादी नेटवर्क के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read