देश

Prayagraj Encounter: ‘मेरे पति को जबरन मुसलमान बता दिया गया, हम लोग हिंदू हैं’- उस्मान के एनकाउंटर पर बोली पत्नी- मुझे भी मार दो

Prayagraj Encounter: प्रयागराज में उमेश पाल को पहली गोली मारने वाले ढाई लाख के इनामी विजय चौधरी उर्फ उस्मान को कौंधियारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया. एक दिन पहले ही यूपी पुलिस ने सभी फरार आरोपियों के सिर पर इनाम बढ़ाकर 50 हजार रु से ढाई लाख रु कर दिया था. वहीं एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि उस्मान का नाम विजय कुमार था और माफिया ने उसका धर्म बदलवाकर नया नाम दिया था. दूसरी तरफ, एनकाउंटर में मारे गए उस्‍मान की पत्‍नी ने पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ में उसके पति की हत्‍या करने का आरोप लगाया है.

उस्मान की पत्नी सुहानी ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि पुलिस उसके पति और ससुर को तड़के अपने साथ ले गई और सभी के मोबाइल फोन जब्त कर लिए. सुहानी ने पुलिस पर कानून के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा, “पुलिस ने बिल्कुल गलत किया है. कानून इसलिए नहीं बनाया गया है कि किसी को जान से मार दिया जाए. कानून हिफाजत के लिए बनाया गया है.”

विजय चौधरी उर्फ उस्मान की पत्नी ने कहा, ” जबरन मेरे पति को मुसलमान बता दिया गया, उनको फंसाया गया है. हम लोग इतने दिन इस मोहल्ले में रह हैं और अब अचानक हम लोग मुसलमान कैसे हो गए? मेरे पति का एनकाउंटर किया तो अब मुझे भी मार दो क्योंकि मेरे आगे-पीछे कोई नहीं है.”

गाड़ी चलाता था पति- बोली पत्नी

उसने कहा कि उसका पति एक कम्‍पनी में गाड़ी चलाता था और वह पिछली 24 फरवरी को उमेश पाल हत्याकांड वाले दिन किसी काम से जाने की बात कहकर घर से निकला था. वहीं अपर पुलिस महानिदेशक कुमार ने कहा, ”उत्तर प्रदेश पुलिस यह स्पष्ट कर देना चाहती है कि इस जघन्य हत्याकांड में जो भी व्यक्ति शामिल रहा है उसे कानून के दायरे में लाने के लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं और हमारे दल इस काम में लगे हुए हैं. अभियुक्‍त जहां भी होंगे, हम उन्हें गिरफ्तार करेंगे और जल्द से जल्द सभी सबूत इकट्ठा करके उन्हें अदालत में पेश करेंगे.”

एडीजी ने क्या कहा

इस एनकाउंटर पर जानकारी देते हुए एडीजी (कानून-व्‍यवस्‍था) प्रशांत कुमार ने कहा, ‘‘आज सुबह प्रयागराज पुलिस को एक उल्लेखनीय सफलता मिली, जब राजू पाल हत्याकांड के प्रमुख गवाह उमेश पाल और उनके दो अंगरक्षकों की हत्या के मामले में शामिल उस्मान नामक बदमाश पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हुआ. उस्मान को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस दौरान हमारा एक आरक्षी नरेंद्र भी घायल हुआ है. नरेंद्र का उपचार किया जा रहा है.” उन्होंने बताया कि उस्मान के पास से 32 बोर की अवैध पिस्तौल और कारतूस भी बरामद हुए हैं.

ये भी पढ़ें: Umesh Pal Murder Case: ADG प्रशांत कुमार का बड़ा खुलासा, मुठभेड़ में मारे गए उस्मान का माफिया अतीक ने कराया था धर्म परिवर्तन

वहीं कौंधियारा थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मुठभेड़ कौंधियारा थाना क्षेत्र के गोठी और बेलवा के बीच करीब पांच बजे हुई. विजय चौधरी उर्फ उस्मान की गर्दन, सीने और जांघ में गोलियां लगी हैं. उन्होंने बताया कि आरोपी को कौंधियारा में लोग ‘नान बाबा’ के नाम से भी जानते हैं और उसे उस्मान नाम अतीक गिरोह के लोगों ने दिया है.

उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस को थी उस्मान की तलाश

इससे पहले, उमेश पाल हत्याकांड का एक अन्य आरोपी अरबाज 27 फरवरी को धूमनगंज थाना क्षेत्र में नेहरू पार्क के जंगल में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया था. इस मुठभेड़ में धूमनगंज थाना प्रभारी राजेश मौर्य घायल हो गए थे. बता दें कि 24 फरवरी को उमेश पाल और उनके दो सुरक्षाकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. यह पूरी घटना आसपास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसकी मदद से ज्यादातर शूटर की पहचान हो गई है. वहीं उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने माफिया व पूर्व सांसद अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, अतीक के दो बेटों, गुड्डू मुस्लिम और गुलाम और नौ अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

11 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

30 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

42 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

1 hour ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

1 hour ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

1 hour ago